IPL Fastest 100: आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, देखे पूरा लिस्ट
आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रहा हैं। ऐसे में आईपीएल टूर्नामेंट में हर दिन एक नया रिकॉर्ड देखने को मिलता है, तो चलिए आज हम आपको आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे..
IPL Fastest 100
आईपीएल इतिहास का पहला शतक न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से खेलते हुए बनाया था। 2008 आईपीएल के बाद अब तक आईपीएल में अलग-अलग बल्लेबाजों द्वारा कुल 58 शतक बनाया गया हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने सिर्फ 30 गेंदों में बनाए हैं।
प्लेयर नाम | टीम | गेंद | खिलाफ | साल |
क्रिस गेल | बेंगलुरु | 30 | पुणे वारियर्स | 2013 |
युसुफ पठान | राजस्थान | 37 | मुंबई इंडियंस | 2010 |
डेविड मिलर | पंजाब | 38 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2013 |
एडम गिलक्रिस्ट | हैदराबाद | 42 | मुंबई इंडियंस | 2008 |
AB डीलिवियर्स | बैंगलुरु | 43 | गुजरात लॉयन्स | 2016 |
डेविड वार्नर | हैदराबाद | 43 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2017 |
सनत जयसूर्या | मुंबई | 45 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 2008 |
मयंक अग्रवाल | पंजाब | 45 | राजस्थान रॉयल्स | 2020 |
मुरली विजय | चेन्नई | 46 | राजस्थान रॉयल्स | 2010 |
क्रिस गेल | बेंगलुरु | 46 | पंजाब किंग्स | 2015 |
1. क्रिस गेल
23 अप्रैल 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे वारियर्स के खिलाफ के मात्र 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था। इस मैच में क्रिस गेल ने 175 रन बनाए थे। जो की किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया आईपीएल इतिहास का सबसे उच्चतम स्कोर हैं। इस तरह गेल सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। इस मैच में क्रिस गेल 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे।
2. यूसुफ पठान
सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर यूसुफ पठान हैं। यूसुफ पठान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के तरफ से खेलते थे। इन्होंने 23 मार्च 2010 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में ही अपना शतक बनाया था। इस दौरान इन्होंने 8 छक्के और 9 चौके लगाए थे।
3. डेविड मिलर
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड मिलर का नाम आता हैं। डेविड मिलर ने किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से खेलते हुए 6 मई 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में ही शतक बनाया था। इस दौरान मिलर ने 7 छक्के और 8 चौके लगाकर 101 बनाए थे।
4. एडम गिलक्रिस्ट
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर डेक्कन चारजर्स के ओपनर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम हैं। इन्होंने 27 अप्रैल 2008 को DY पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में शतक जड़ा था। इस दौरान इन्होंने 10 छक्के और 9 चौके लगाकर 109 रन बनाए थे।
5. एबी डी विलियर्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का नाम इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। इन्होंने 14 मई 2016 को M चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ 43 गेंदों में ही शतक बनाया था। इस दौरान एबी ने 12 छक्के और 10 चौके की मदद से 129 रन बनाए थे।
6. डेविड वार्नर
इस लिस्ट में छठवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर का नाम हैं। इन्होंने ने 30 अप्रैल 2017 को राजीव गांधी स्टेडियम मे कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ सिर्फ 43 गेंदों ही शतक बना दिया था। इस दौरान वार्नर ने 8 छक्के और 10 चौके लगाकर 126 रन बनाए थे। डेविड वार्नर आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान बनाए गए हैं।
7. सनथ जयसूर्या
मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। इन्होंने 14 मई 2008 को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ दिया था। इस मैच में जयसूर्या ने 11 छक्के और 9 चौके जड़कर 114 रन बनाए थे।
8. मयंक अग्रवाल
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर किंग्स एलेवन पंजाब के घातक बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का नाम आता हैं। इन्होंने 27 सितंबर 2020 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 45 गेंदों में ही शतक बनाया था। इस दौरान मयंक ने 7 छक्के और 10 चौके लगाकर 106 रन बनाए थे। मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने टीम में शामिल किया हैं।
9. मुरली विजय
चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज मुरली विजय का नाम इस लिस्ट में नवें नंबर पर हैं। मुरली विजय ने 3 अप्रैल 2010 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 46 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस मैच में विजय ने 11 छक्के और 8 चौके की मदद से 127 रनों की पारी खेली थी।
10. क्रिस गेल
इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर एक बार फिर क्रिस गेल का नाम आता हैं। क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तफ़र से खेलते हुए 6 मई 2015 को किंग्स एलेवन पंजाब के खिलाफ 46 गेंदों में ही शतक ठोंक दिया था। इस दौरान गेल ने 12 छक्के और 7 चौके लगाकर 117 रन जड़े थे।
आईपीएल में सबसे तेज शतक से जुड़ी अन्य जानकारी
1. आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।
2. आईपीएल इतिहास का पहला शतक ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से खेलते हुए बनाया था।
3. आईपीएल में सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में बनाया था।
4. आईपीएल इतिहास में सबसे धीमा शतक मनीष पांडे ने बनाया हैं। इन्होंने 67 गेंदों में 100 रन बनाए हैं।
5. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम हैं। इन्होंने आईपीएल में 6 शतक बनाया हैं। इनके बाद दुसरे स्थान पर विराट कोहली और जोस बटलर का नाम हैं। इन्होंने पांच-पांच शतक बनाए हैं।
6. डेविड वार्नर,शेन वॉटसन और केयल राहुल ने आईपीएल में चार-चार शतक बनाए हैं। वहीं बी डिविलियर्स ने तीन शतक बनाए हैं।
7. वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय,ब्रेंडन मैकुलम, हाशिम अमला, एडम गिलक्रिस्ट, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन और बेन स्टोक्स ने दो-दो शतक बनाए हैं।
8. आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सबसे ज्यादा 15 शतक बनाए हैं। आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा शतक हैं।