Which Team has Won Most Match in IPL: ये हैं पांच टीमें जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.

Which Team has Won Most Match in IPL

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही हैं। इस सीजन का पहला मैच वर्तमान आईपीएल विजेता गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस हैं जिसके कप्तान रोहित शर्मा हैं। मुंबई इंडियंस ने पाँच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच किस टीम ने जीता हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे उन पाँच टीमों के बारे में जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।

Which Team has Won Most Match in IPL

नंबर टीम मैच जीत
1 मुंबई इंडियंस 231 129
2 चेन्नई सुपरकिंग्स 209 121
3 कोलकता नाइट्राइडर्स 223 113
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 227 107
5 दिल्ली कैपिटल्स 224 100

1. मुंबई इंडियंस

Mumbai-Indians 1

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के नाम हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक 231 मैच खेले हैं। जिसमें 129 मैचों में जीत हासिल किए हैं। मुंबई इंडियंस टीम के नाम आईपीएल के पाँच खिताब दर्ज हैं। जिसमें आईपीएल 2013,2015.2017, 2019 और 2020 टूर्नामेंट शामिल हैं।

2. चेन्नई सुपरकिंग्स

Chennai Superkings 2

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर चार बार आईपीएल चैम्पीयन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स हैं। इस टीम के कप्तान एमएस धोनी हैं। धोनी आईपीएल टूर्नामेंट में दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। चेन्नई ने अब तक 209 मैच खेले हैं। जिसमें 121 मैचों में जीत दर्ज किया हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई चार ट्रॉफी जीती हैं। जिसमें आईपीएल 2010,2011,2018 और 2021 टूर्नामेंट शामिल हैं।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

Kolkata Knight Riders 3

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स नाम आता हैं। इस टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। आईपीएल टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 223 मैच खेले हैं। जिसमें से 113 मैच जीतें हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया हैं। जिसमें आईपीएल 2012 और 2014 टूर्नामेंट शामिल हैं।

4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Royal Challengers Banglore 4

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हैं। इस टीम के कप्तान दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक आईपीएल टूर्नामेंट में 227 मैच खेली हैं। जिसमें 107 मैचों में जीत हासिल की हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल टूर्नामेंट 2009 और 2016 में उपविजेता रही हैं। बैंगलोर इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीतने की पुरी दावेदार टीम दिख रही हैं।

5. दिल्ली कैपिटल्स

Delhi Capitals 5

दिल्ली कैपिटल्स का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है। जिसके कप्तान आस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत कप्तान थे। लेकिन इस सीजन पंत का एक्सीडेंट हो गया हैं जिसके चलते पंत आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उसके बाद दिल्ली ने वार्नर को नया कप्तान बनाया हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 224 मैच खेले हैं। जिसमें 100 मैचों में जीत दर्ज किया हैं। आईपीएल 2020 के टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स उपविजेता बना था। दिल्ली कैपिटल्स टीम की आईपीएल ट्रॉफी जीतने की तलाश अभी भी जारी हैं।

IPL Winners List from 2008 to 2022 (आईपीएल विजेताओं की सूची)

साल  विजेता  कप्तान  मैन ऑफ़ द सीरीज़ उपविजेता
2008 राजस्थान रॉयल्स शेन वॉर्न शेन वॉटसन (RR) चेन्नई सुपर किंग्स
2009 डेक्कन चार्जर्स एडम गिलक्रिस्ट एडम गिलक्रिस्ट (DC) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्रसिंह धोनी सचिन तेंडुलकर (MI) मुंबई इंडियंस
2011 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्रसिंह धोनी क्रिस गेल (RCB) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर सुनील नारायण (KKR) चेन्नई सुपर किंग्स
2013 मुंबई इंडियंस रिकी पोंटिंग/ रोहित शर्मा शेन वॉटसन (RR) चेन्नई सुपर किंग्स
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर ग्लेन मैक्सवेल (PBKS) किंग्स इलेवन पंजाब
2015 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा आंद्रे रसेल (KKR) चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर विराट कोहली (RCB) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा बेन स्टोक्स (RSG) राइजिंग पुणे सुपरजायंट
2018 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्रसिंह धोनी सुनील नारायण (KKR) सनराइजर्स हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा आंद्रे रसेल (KKR) चेन्नई सुपर किंग्स
2020 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा जोफ्रा आर्चर (RR) दिल्ली कैपिटल्स
2021 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्रसिंह धोनी हर्शल पटेल (RCB) कोलकत्ता नाईट राइडर्स
2022 गुजरात टाइटन्स हार्दिक पांड्या जोस  बटलर राजस्थान रॉयल्स

 

 

 

Most Runs in IPL History

Shardul Thakur IPL 

TATA IPL Point Table

CSK IPL 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *