IND vs AUS: विराट कोहली ने एक बार फिर रचा इतिहास,सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा

विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक महारिकॉर्ड बना दिया है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन बनाकर इतिहास रच दिया हैं।

IND vs AUS

IND vs AUS

विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया हैं। जिसे किसी भी खिलाड़ी को इस रिकॉर्ड को तोड़ने में सालों लग जाएंगे। विराट आए दिन कुछ न कुछ रिकॉर्ड तोड़ते या बनाते रहते हैं। दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट के बल्ले से 8 रन बनते ही ये महारिकॉर्ड इनके नाम हो गया है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन पूरे कर लिए हैं। विराट ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। इन्होंने महान खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विराट ने अपनी 549वीं इंटरनेशनल पारियों में ही इस रिकॉर्ड को बना दिया है। वहीं महान खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर ने इस रिकॉर्ड को बनाने में 577 परियां खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 588, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कालिस ने 594, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 608 और महेला जयवर्धने ने 701 पारियों में 25 हजार रन पूरे किए थे।

सक्रिय खिलाड़ियों में विराट के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर जो रूट हैं। जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 17729 रन बनाए हैं। जो रूट को विराट के रिकॉर्ड तक पहुचने में सालों लग जाएंगे।

पाँच अन्य खिलाड़ी जिन्होंने बनाए 25 हजार रन

इंटनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के अलावा भी पांच अन्य खिलाड़ियों ने 25 हजार रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने और जैक कैलिस ने इस मुकाम को हासिल किया है। विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 25 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम था। इन्होंने 577 पारियों के बाद यह रिकॉर्ड बनाया था।

इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

नाम  रन  देश 
सचिन तेंदुलकर 34357 भारत
कुमार संगाकारा 28016 श्रीलंका
रिकी पोंटिंग 27483 आस्ट्रेलिया
महेला जयवर्धने 25957 श्रीलंका
जैक कैलिस 25534 दक्षिण अफ्रीका
विराट कोहली 25012 भारत

इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का प्रदर्शन

फॉर्मेट मैच पारी रन शतक
टेस्ट 106 180 8195 27
वनडे 271 262 12809 46
टी20 115 107 4008 1
कुल 492 549 25012 74

विराट कोहली के टेस्ट शतक

नंबर साल विरुद्ध स्कोर स्थान 
1 2012 ऑस्ट्रेलिया 116 एडिलेड
2 2012 न्यूजीलैंड 103 बैंगलोर
3 2012 इंग्लैंड 103 नागपुर
4 2013 ऑस्ट्रेलिया 107 चेन्नई
5 2013 दक्षिण अफ्रीका 119 जोहान्सबर्ग
6 2014 न्यूजीलैंड 105 वेलिंग्टन
7 2014 ऑस्ट्रेलिया 115 एडिलेड
8 2014 ऑस्ट्रेलिया 141 एडिलेड
9 2014 ऑस्ट्रेलिया 169 मेलबर्न
10 2015 ऑस्ट्रेलिया 147 सिडनी
11 2015 श्रीलंका 103 गाले
12 2016 वेस्टइंडीज 200 नॉर्थ साउंड
13 2016 न्यूजीलैंड 211 इंदौर
14 2016 इंग्लैंड 167 विशाखापटनम
15 2016 इंग्लैंड 235 मुंबई
16 2017 बांग्लादेश 204 हैदराबाद
17 2017 श्रीलंका 103 गाले
18 2017 श्रीलंका 104 कोलकाता
19 2017 श्रीलंका 213 नागपुर
20 2017 श्रीलंका 243 दिल्ली
21 2018 दक्षिण अफ्रीका 153 सेंचुरियन
22 2018 इंग्लैंड 149 बर्मिंघम
23 2018 इंग्लैंड 103 नॉटिंघम
24 2018 वेस्टइंडीज 139 राजकोट
25 2018 ऑस्ट्रेलिया 123 पर्थ
26 2019 दक्षिण अफ्रीका 254 पुणे
27 2019 बांग्लादेश 136 कोलकाता

 

 

IND vs AUS Test

TATA IPL Schedule: 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *