Kartik Aaryan Shehzada: शहजादा के ट्रेलर से जगमगाया बुर्ज खलीफा

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा कल रिलीज होने वाली है। इसी बीच विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में शहजादा का टीजर दिखाया गया है।

Kartik Aaryan Shehzada

 

Kartik Aaryan Shehzada

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 17 फ़रवरी को रिलीज होने वाली है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं फिल्म पठान के बाद अब शहजादा का ट्रेलर विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। जिसे देख कार्तिक आर्यन बहुत खुश नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपने आने वाली फिल्म शहजादा के प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दर्शकों को बाधें रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में शहजादा फिल्म का प्रमोशनल टीज़र बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है।

 

 

शहजादा में कार्तिक आर्यन एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी करते भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आपको दमदार ऑक्शन,        ड्रामा,रोमांस और कॉमेडी सभी कुछ देखने को मिलेगा। शहजादा के निर्देशक रोहित धवन है। इसमें कार्तिक आर्यन,कृति सेनन मनीषा कोइराला,परेश रावल,राजपाल और रोनित रॉय ने अभिनय किया है। इस फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म 17 फ़रवरी दिन शुक्रवार को रिलीज होनी है।

Kartik Aaryan Shehzada का बजट

ट्रेड एनालिस्ट निशित शॉ के मुताबिक शहजादा को बनाने में कुल 80 करोड़ का बजट लगा है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके म्यूजिक राइट्स 10 करोड़ में बिक गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो शहजादा के ओटीटी राइट्स डिजिटल स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स को 40 करोड़ में बेच गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अब तक अपने बजट का 70% से भी अधिक वसूल कर चुकी है।

Shehzada को हिट होने के लिए कितना कलेक्शन

शहजादा को हिट होने के लिए कम से कम 40 करोड़ का कलेक्शन करना पड़ेगा। हालाकी Shehzada अल्लू अर्जुन की तेलगु फिल्म अला वैंकुंठपुरमलू का हिन्दी रीमेक है।

Kartik Aaryan Shehzada को किन फिल्मों से होगी टक्कर

शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर मार्वल की लेटेस्ट फिल्म एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटममैनिया के साथ टक्कर करना पड़ेगा। ये दोनों फिल्में 17 फ़रवरी दिन शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं।

 

 

Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *