IPL News: आईपीएल 2023 में बनी चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, बड़ी से बड़ी टीम को दे सकते हैं टक्कर, देखें पूरी टीम लिस्ट 

आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटन्स के केन विलियमसन और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रीस टॉप्ली जैसे स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कुछ खिलाड़ी तो टूर्नामेंट शुरू होने के पहले ही चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। ऐसे में देखा जाए तो चोटिल खिलाड़ियों की संख्या इतनी हो गई है की एक टीम आसानी से बन जाएगी।

IPL News

IPL News

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन की शुरुआत हुए अभी सिर्फ एक सप्ताह ही हुआ है। लेकिन खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कुछ खिलाड़ी अपने पहले मुकाबले के दौरान ही चोटिल हो गए। वहीं कुछ खिलाड़ी आईपीएल शुरू होने से पहले ही चोट से ग्रसित हो गए थे। जिसके चलते इन खिलाड़ियों को पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा।

1. केन विलियमसन (गुजरात टाइटन्स) : न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन अपने पहले मैच दौरान कैच पकड़ते समय इनके घुटने में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके चलते केन विलियमसन को आईपीएल 2023 से बाहर होना पड़ा है। इस साल होने वाले वनडे विश्व कप को भी वह मिस कर सकते हैं।

Kane Williamson

2. जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स): इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पिछले साल गोल्फ खेलते समय चोटिल हो गए थे। जिसके चलते वह कई टूर्नामेंट मिस कर चुके हैं। वह मौजूदा आईपीएल सीजन में भी भाग नहीं ले पाएंगे। जॉनी बेयरस्टो की जगह पंजाब किंग्स ने मैथ्यू शॉर्ट टीम में साइन किया है।

3. श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स): कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पीठ में इंजरी के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की जगह टीम की कप्तानी नीतीश राणा को सौंपी है। श्रेयस अय्यर जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को भी मिस कर सकते हैं।

4. ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स): इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत का कुछ महीनों पहले कार एक्सीडेंट हो गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन पंत की जगह डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत की उनुपस्थिति में अभिषेक पोरेल को टीम में जगह दिया है।

5. रीस टॉप्ली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। जिसके चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इनके बाहर होने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है।

Reece Topley

6. रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बेहतरीन बल्लेबाज रजत पाटीदार को एड़ी की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर होना पड़ा। रजत पाटीदार ने आईपीएल 2022 में 153 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे। इस दौरान इन्होंने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार शतक लगाया था।

7. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): मुंबई इंडियंस के बेहतरीन गेंदबाज बुमराह बैक इंजरी के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो गए। जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के चलते टी-20 विश्व कप, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जैसे बड़े टूर्नामेंट को भी मिस किया। अब बुमराह को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और एशिया कप 2023 से भी बाहर होने की पूरी संभावना है।

8. प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान रॉयल्स): राजस्थान रॉयल के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते पिछले कई महीनों से घरेलू क्रिकेट से भी बाहर हैं और अब आईपीएल टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं।

9. काइल जेमिसन (चेन्नई सुपर किंग्स): न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो जाने के कारण आईपीएल 2023 से बाहर होना पड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने काइल जेमिसन को आईपीएल 2023 के नीलामी के दौरान 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। चेन्नई सुपरकिंग्स ने जेमिसन की जगह टीम में सिसांडा मगाला को शामिल किया है।

10. झाय रिचर्डसन (मुंबई इंडियंस): इस सीजन मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की भी कमी खलेगी। झाय रिचर्डसन को पिछले महीने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी करानी पड़ी थी। जिससे इनको आईपीएल 2023 से बाहर होना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने रिचर्डसन की जगह टीम में रिले मेरेडिथ को साइन किया है।

11. विल जैक्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): इंग्लैंड के आलराउंडर विल जैक्स से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की काफी उम्मीद थी। क्युकी विल जैक्स शानदार बल्लेबाज तो हैं ही साथ ही बेहतरीन स्पिन गेंदबाज भी हैं। आईपीएल 2023 के नालीमी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विल जैक्स को 3.2 करोड़ में खरीदा था। विल जैक्स को बांग्लादेश के दौरे पर गंभीर चोट लग गई और आईपीएल टूर्नामेंट बाहर होना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इनकी जगह टीम में न्यूजीलैंड के आलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को शामिल किया है।

चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), केन विलियमसन, रजत पाटीदार, जॉनी बेयरस्टो, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), झाय रिचर्डसन, विल जैक्स, काइल जेमिसन, रीस टॉप्ली, जसप्रीत बुमराह, झाय रिचर्डसन।

 

 

 

CSK vs MI Dream11 Prediction Today Match

IPL Fastest 100

IPL Fastest 50

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *