IPL Fastest 50: आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल के शुरुआती सीजन से ही इसमें बल्लेबाजों का दबदबा रहा रहा हैं। ऐसे में इस लीग में खेलने वाला हर बल्लेबाज पहले गेंद से ही आक्रमक रवैया से खेलता है और इस दौरान सबसे तेज अर्धशतक और शतक का रिकॉर्ड भी बन जाता हैं। आज हम आपको आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे..

IPL Fastest 50

IPL Fastest 50

आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे तेज अर्धशतक लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने बनाए हैं। इन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। आईपीएल 2022 में पैट कमिंस ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में अर्धशतक बनाया हैं।

प्लेयर नाम टीम खिलाफ गेंद साल
केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली डेयरडेविल्स 14 2018
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस 14 2022
सुनील नारेन कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 15 2017
यूसुफ पठान कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद 15 2014
सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स पंजाब किंग्स 16 2014
ईशान किशन मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद 16 2021
क्रिस गेल रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर पुणे वारियर्स 17 2013
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स 17 2019
एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स दिल्ली डेयरडेविल्स 17 2009
क्रिस मॉरिस दिल्ली कैपिटल गुजरात लॉयंस 17 2016

1. केएल राहुल (IPL Fastest Fifty in History)

Kl Rahul

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक केएल राहुल ने बनाए हैं। केएल राहुल ने 8 अप्रैल 2018 को मौहली के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। इस दौरान राहुल ने 4 छक्के और 6 चौके लगाकर 51 रन की पारी खेली थी। केएल राहुल अब आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम से खेलते हैं।

2. पैट कमिंस

Pat Cummins

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के पैट कमिंस हैं। पैट कमिंस ने 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में ही पचासा जड़ा था। इस मैच में कमिंस ने 15 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौके लगाकर 56 रनों की तूफ़ानी पारी खेली थी।

3. सुनील नारेन

Sunil Naren

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के बेहतरीन आलराउंडर सुनील नरेन का नाम हैं। सुनील नरेन ने 7 May 2017 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 15 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ा था। इस दौरान नरेन ने 4 छक्के और 6 चौके लगाकर 54 रन बनाया था।

4. यूसुफ पठान

Yusuf Pathan

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर यूसुफ पठान का नाम हैं। यूसुफ पठान ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए सनराइज हैदराबाद के खिलाफ के खिलाफ 24 मई 2014 को मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में यूसुफ पठान ने 22 गेंदों में 7 छक्के और 5 चौके जड़कर 72 रनों की शानदार पारी खेली थी।

5. सुरेश रैना

Suresh Raina

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम हैं। आईपीएल 2014 में रैना ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इस मैच में रैना ने 25 गेंदों में 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान रैना ने 6 छक्के और 12 चौके लगाए थे।

6. ईशान किशन

Ishan kishan

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में छठें नंबर पर ईशान किशन का नाम हैं। ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2021 में 16 गेंद में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में ईशान ने 32 गेंदों में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान इन्होंने 4 छक्के और 11 चौके लगाए थे।

7. क्रिस गेल

Chris Gayle

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 पुणे वारियर्स के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान गेल ने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे।

8. हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस के बेहतरीन आलराउंडर हार्दिक पांडया का नाम इस लिस्ट में आठवें नंबर पर आता हैं। हार्दिक पांडया ने 2019 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इस मैच में हार्दिक पांडया ने 34 गेंदों में 91 रन बनाए थे। इस दौरान हार्दिक ने 9 छक्के और 6 चौके लगाए थे। हार्दिक अब आईपीएल में गुजरात टाइटन्स टीम के तरफ से खेलते हैं।

9. एडम गिलक्रिस्ट

Adam Gilchrist

इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट का नाम नवें नंबर पर आता हैं। एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स के तरह से खलते हुए आईपीएल 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में गिलक्रिस्ट ने 35 गेंदों में 85 रन बनाए थे। इस दौरान गिलक्रिस्ट ने 4 छक्के और 10 चौके लगाए थे।

10. क्रिस मॉरिस

Chris Morris

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर क्रिस मॉरिस का नाम आता हैं। क्रिस मॉरिस ने आईपीएल 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 17 गेंद में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में क्रिस मॉरिस ने 32 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान क्रिस मॉरिस ने 8 छक्के और 4 चौके जड़े थे।

 

 

 

IPL Fastest 100

Lowest Score in IPL History

RR Full Form in IPL

PBKS IPL Full Form

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *