PBKS IPL Full Form: PBKS का फुल फॉर्म क्या है?

आईपीएल 2023 के 16वां सीजन का आगाज हो चुका है। ऐसे में प्रत्येक साल देखा जाता है की आईपीएल मैच में हर व्यक्ति अपने पसंदीदा टीम को फूल सपोर्ट करके ट्रॉफी जिताने के लिए प्रेरित करता है। आईपीएल मैच की बात करें तो इसमें कुल दस टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें PBKS इनमें से एक है। यदि आप PBKS IPL Full Form नहीं जानते हैं, तो बिना देर किए हम आपको बताते है इसके के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।

PBKS IPL Full Form

PBKS IPL Full Form

PBKS का फुल फॉर्म “PUNJAB KINGS” हैं। जिसे हिन्दी में “पंजाब किंग्स” कहते हैं।

PBKS क्या है?

PBKS IPL में एक टीम का नाम है। जिसका पुराना नाम किंग्स इलेवन पंजाब था। लेकिन 2021 में इस टीम का नाम बदल कर पंजाब किंग्स कर दिया गया। जिसे शॉर्ट भाषा में PBKS कहा जाता है।

PBKS टीम के कप्तान 

PBKS IPL Full Form

पंजाब किंग्स टीम के कप्तान शिखर धवन हैं। इससे पहले इस टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल थे। जिनको पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया था।

PBKS टीम स्थापना और टीम के मालिक

पंजाब किंग्स टीम की स्थापना 2008 में हुई थी और इस टीम के मालिक प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन, और करण पॉल हैं। कुछ लोगों को तो अब तक यहीं पता होगा की इस टीम की मालिक केवल प्रीति जिंटा ही हैं। इस टीम में प्रीति जिंटा का 23% शेयर हैं,मोहित बर्मन का 43%,नेस वाडिया का 23% और करण पॉल के पास 8% शेयर है। पंजाब फ़्रैन्चाइज को खरीदने में कुल $76 मिलियन राशि का भुगतान किया गया था।

PBKS टीम का मौजूदा प्लेयर्स लिस्ट

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत सिंह भाटिया, विध्वत कवेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह,भानुका राजपक्षे।

PBKS टीम द्वारा IPL 2023 के नीलामी मे खरीदे गए प्लेयर

प्लेयर्स नाम राशि
सैम करन 18.50 करोड़
सिकंदर रजा 50 लाख
हरप्रीत सिंह भाटिया 40 लाख
विध्वत कवेरप्पा 20 लाख
मोहित राठी 20 लाख
शिवम सिंह 20 लाख

PBKS टीम द्वारा IPL 2023 में रिलीज किए गए प्लेयर

IPL 2023 के नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इनमें पिछले साल कप्तान रहे मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, ईशान पोरेल, बेनी हॉवेल, संदीप शर्मा, ऋतिक चटर्जी, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, शामिल हैं।

PBKS टीम के कोच 

पंजाब किंग्स  कोच का नाम
हैड कोच ट्रेवर बेलिस
सहायक कोच ब्रैड हैडिन
बैटिंग कोच वसीम जाफ़र
बोलिंग कोच चार्ल्स लैंगवेल्ट

PBKS का घरेलू मैदान 

पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम है। इसे मोहाली स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 1993 में हुई थी। इस स्टेडियम के निर्माण में लगभग 25 करोड़ रुपये लगे थे। मोहाली स्टेडियम में लगभग 27,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता है। इस स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा के नाम पर रखा गया है।

IPL का इतिहास

आईपीएल की घोषणा 13 सितंबर, 2007
फुल फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग
शुरू की गई बीसीसीआई द्वारा
पहला सीजन 2008
2022 का सीजन 15 वां
आयोजन अप्रैल से मई तक
कुल टीमें 10

IPL इतिहास के विजेताओं की लिस्ट

साल विजेता टीम उप विजेता टीम
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स
2022 गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्स

 

 

 

 

LSG IPL Team Full Form

GT IPL Team Full Form

TATA IPL Schedule

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *