GT IPL Team Full Form

आप सभी जब भी IPL क्रिकेट मैच देखते हैं तो GT का नाम सुनने मे आ ही जाता है। 2022 में IPL मे दो टीमों को शामिल किया गया था। जिसमे से एक टीम गुजरात GT है। आज हम आप सभी को GT IPL Team Full Form और GT Team से जूड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। आप सभी अंत तक बने रहे।

GT IPL Team Full Form

GT IPL Team Full Form (टीम का फुल फार्म)

GT IPL Team Full Form “GUJARAT TITANS” है, इसे हिन्दी में “गुजरात टाइटन्स” कहा जाता है।

GT टीम की स्थापना और टीम के मालिक

IPL 2022  में शामिल की गई दो टीमों मे से एक टीम Gujarat Titans है। जिसकी स्थापना 25 October 2021 की हुई और इस टीम के मालिक CVC Capital Partners हैं।

GT टीम के कप्तान

GT IPL Team Full Form

Gujarat Titans के कप्तान हार्दिक पाण्ड्या हैं। हार्दिक इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से आलराउंडर के रूप मे खेलते थे। लेकिन 2022 में IPL के नीलामी से पहले ही Gujarat Titans ने हार्दिक पाण्ड्या को 15 करोड़ देकर टीम के कप्तान के रूप मे रिटेन कर लिया। हार्दिक की कप्तानी में Gujarat Titans अपने पहले सीजन में ही IPL ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।

GT टीम का मौजूदा प्लेयर लिस्ट

GT Team 2023

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केन विलियम्सन, श्रीकर भरत, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, उर्विल पटेल, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, शिवम मावी, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद।

GT टीम द्वारा IPL 2023 के नीलामी मे खरीदे गए प्लेयर

प्लेयर नाम राशि
केन विलियम्सन 2 करोड़
ओडियन स्मिथ 50 लाख
श्रीकर भरत 1.20 करोड़
शिवम मावी 6 करोड़
उर्विल पटेल 20 लाख
जोशुआ लिटिल 4.40 करोड़
मोहित शर्मा 50 लाख

GT टीम द्वारा IPL 2023 में रिलीज किए गए प्लेयर

रहमानुल्लाह गुरबाज, लोकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय और वरुण आरोन।

 GT Team के प्रशासन और सहायक कर्मचारी

GT IPL Team Full Form

पद नाम
चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अरविंदर सिंह
टीम मैनेजर सत्यजीत परब
क्रिकेट के निदेशक विक्रम सोलंकी
हेड कोच आशीष नेहरा
सहायक कोच मिथुन मन्हास
सहायक कोच नरेंद्र नेगी
बैटिंग कोच गैरी कर्स्टन
स्पिन बोलिंग कोच आशीष कपूर
हेड फिजियोथेरेपिस्ट रोहित सावलकर
फिजियोथेरेपिस्ट गौरव शर्मा
शक्ति और कंडीशनिंग कोच रजनीकांत शिवगणनाम
प्रदर्शन विश्लेषक संदीप राजू

GT फ्रेंचाइजी का इतिहास

GT एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है जो IPL खेलती है। जिसका पूरा नाम गुजरात टाइटन्स है। जिसकी स्थापना 25 अक्टूबर 2021 में हुई। गुजरात टाइटन्स का घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। गुजरात टाइटन्स टीम के मालिक सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स है। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और टीम के मुख्य कोच आशीष नेहरा है। गुजरात टाइटन्स वर्तमान IPL विजेता टीम है, जिन्होंने IPL 2022 के 15वें सीजन में अपना पहला IPL ट्रॉफी जीती है।

इंडियन प्रीमियर लीग की काउंसिल ने अगस्त 2021 में गुजरात टाइटन्स टीम की नीलामी की घोषणा की जिसमे 22 कंपनियों ने इस घोषणा मे अपना रुचि रखी। लेकिन सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स जो की एक ब्रिटिश निजी इक्विटी और निवेश सलाहकार फर्म है। इसने ₹5,625 करोड़ ($700 मिलियन) की बोली के साथ गुजरात टाइटन्स टीम अपने नाम किया।

GT Team का इतिहास

IPL 2022 15वां सीजन टीम का डेब्यू सीजन 

IPL 2022 के नीलामी से पहले ही गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पाण्ड्या को टीम का कप्तान बनाया, साथ ही शुभमन गिल और राशिद खान को भी अपने टीम मे चुना। जिसमे हार्दिक पाण्ड्या को 15, राशिद खान 15 और शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपए में खरीद गया।

गुजरात टाइटन्स ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों पर 38 करोड़ खर्च कर दिये जिसमे बाद मेगा नीलामी के लिए टीम के पास 52 करोड़ शेष बचा था क्युकी बीसीसीआई ने गुजरात टाइटन्स को कुल 90 करोड़ रुपये रखने की अनुमति दी है।

IPL 202 मेगा नीलामी मे 18 और नए खिलाड़ियों को खरीदा था। जिसमे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ मे खरीदा था। गुजरात टाइटंस ने नीलामी के पहले दिन 33.15 करोड़ खर्च करके 7 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमे से 3 खिलाड़ी विदेशी थे।

GT टीम द्वारा IPL 2022 के नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

लॉकी फर्ग्यूसन (₹10 करोड़), राहुल तेवतिया (₹9 करोड़), मोहम्मद शमी (₹6.25 करोड़), आर साई किशोर (₹3 करोड़), अभिनव मनोहर सदरंगानी (₹2.6 करोड़), जेसन रॉय (₹2 करोड़) और नूर अहमद (₹30 लाख)

जब नीलामी खत्म हुई तो गुजरात टाइटन्स की टीम कमजोर नजर आ रही थी। लेकिन जब अपने शुरुआती मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की तो टीम का प्रदर्शन देख सभी हैरान रह गए। गुजरात टाइटन्स ने 14 लीग मैचों में 10 में जीत हासिल कर 20 अंकों के साथ अंक तालिका मे पहले स्थान पर क्वालीफाई किया। उसके बाद इन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला क्वालीफायर जीत और सीधे फाइनल मे पहुच गए।

फाइनल मुकाबले गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को मात्र 130 रन पर ही रोक दिया। जिसमे हार्दिक पाण्ड्या ने बहुत शानदार गेंदबाजी कि इन्होंने 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे और बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों मे 34 रन बनाए जिसके चलते इनको मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

 किट निर्माता और प्रायोजक

साल किट निर्माता शर्ट प्रायोजक (सामने) शर्ट प्रायोजक (पीछे) चेस्ट ब्रांडिंग
2022 EM Ather BKT Capri Loans

GT Team का घरेलू मैदान

GT IPL Team Full Form

गुजरात टाइटन्स टीम का घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम है,जो मोटेरा (गुजरात) में स्थित है। जिसे पहले सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। 24 फरवरी 2021 को गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया। यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है। इसमे कुल दर्शकों की बैठने की संख्या लगभग 132,000 है।

 

 

 

IPL Orange Cap List

Tata IPL Schedule

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *