LSG IPL Team Full Form

आप सभी जब भी टीवी या मोबाईल पर IPL मैच देखते हैं तो LSG टीम का नाम सुनने में आ ही जाता है। क्या आप सभी LSG IPL Team Full Form जानते हैं, अगर नहीं तो आज मैं आप सभी को LSG टीम का फुल फॉर्म और LSG टीम से रिलेटेड सभी महत्वपूर्ण जानकारी दूंगा आप सभी अन्त तक बने रहे।

LSG IPL Team Full Form

LSG IPL Team Full Form (LSG टीम का फुल फार्म)

LSG IPL Team Full Form “LUCKNOW SUPER GIANTS” है, इसे हिन्दी में “लखनऊ सुपर जायंट्स” कहा जाता है।

LSG टीम की स्थापना और टीम के मालिक

IPL 2022 में शामिल की गई दो टीमों मे से एक टीम लखनऊ सुपर जायंट्स है।इस टीम की स्थापना 25 October 2021 को हुईं और इस टीम के मालिक RPSG Group के मालिक Sanjiv Goenka हैं।

LSG टीम के कप्तान

LSG IPL Team Full Form

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल हैं। केएल राहुल इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान थे। केएल राहुल का IPL कॅरियर बहुत शानदार रहा है इन्होंने IPL में कई सारे रिकार्ड अपने नाम किए हैं।

LSG टीम का मौजूदा प्लेयर लिस्ट

केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, नवीन उल हक, स्वप्निल सिंह, प्रेरक मांकड, अमित मिश्रा, डेनियल सम्स, रोमारियो शेफर्ड, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, निकोलस पूरन।

LSG टीम द्वारा IPL 2023 के नीलामी मे खरीदे गए प्लेयर

प्लेयर नाम राशि
निकोलस पूरन 16 करोड़
जयदेव उनादकट 50 लाख
युद्धवीर सिंह चरक 20 लाख
नवीन उल हक 50 लाख
स्वप्निल सिंह 20 लाख
प्रेरक मांकड 20 लाख
अमित मिश्रा 50 लाख
डेनियल सम्स 75 लाख
रोमारियो शेफर्ड 50 लाख
यश ठाकुर 45 लाख

LSG टीम द्वारा IPL 2023 में रिलीज किए गए प्लेयर

एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुशमंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम

LSG टीम के प्रशासन और सहायक कर्मचारी

पद नाम
चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रघु अय्यर
टीम मनेजर अविनाश वैद्य
हेड कोच एंडी फ्लोएर
सहायक कोच विजय दहिया
स्पिन बोलिंग कोच नरेंद्र हिरवानी
फास्ट बोलिंग कोच एंडी बिकेल
फील्डिंग कोच रिचर्ड हलसाल
फिजियोथेरेपिस्ट जेम्स पाइप
शक्ति और कंडीशनिंग कोच वॉरेन एंड्रयूज

LSG फ्रेंचाइजी का इतिहास

LSG एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है जो IPL लीग खेलती है। जिसका पूरा लखनऊ सुपर जायंट्स है। जिसकी  स्थापना 25 अक्टूबर 2021 को हुआ था। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को नीलामी के दौरान RPSG Group ने 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस टीम के मालिक संजीव गोयनका हैं और टीम के कप्तान केएल राहुल हैं।

केएल राहुल की कप्तानी मे अपने पहले सीजन मे ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्ले-ऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया। लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम है।

LSG Team का इतिहास

IPL 2022 लखनऊ सुपर जायंट्स का डेब्यू सीजन

IPL 2022 के नीलामी से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को 17 करोड़ में खरीद कर कप्तान बनाया, साथ ही आस्ट्रेलिया के आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को भी खरीदा गया।

IPL 2022 मे हुए मेगा नीलामी मे लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने टीम मे ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा खरीदी थी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डी कॉक, मार्क वुड, क्रुनाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस जैसे बड़े स्टार खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया। इस टीम ने अपना मुख्य कोच एंडी फ्लावर को नियुक्त किया और गौतम गंभीर को टीम का मेंटर बनाया गया। मार्क वुड जो की इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं चोट लगने के कारण टीम मे शामिल नहीं हो पाए थे जिसके चलते इनके स्थान पर एंड्रयू टाय को टीम मे रखा गया।

लखनऊ सुपर जायंट्स IPL के अपने पहले सीजन में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही और प्लेऑफ़ में क्वालीफाई किया। एलिमिनेटर मैच मे इनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से पड़ा जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस मैच में जीत हासिल की और लखनऊ सुपर जायंट्स को IPL 2022 से बाहर होना पड़ा था।

IPL 2022 में LSG टीम द्वारा नीलामी मे खरीदे गए खिलाड़ी

डिकॉक (6.75 करोड़), मनीष पांडे (4.60 करोड़),जेसन होल्डर(8.75 करोड़),दीपक हुड्डा( 5.75 करोड़), क्रुणाल पांड्या(8.25करोड़), मार्क वुड(7.50करोड़),आवेश खान(10 करोड़),अंकित सिंह राजपूत(50 लाख), कृष्णप्पा गौतम(90 लाख), दुष्मंत चमीरा(2 करोड़), शाहबाज नदीम(50 लाख), मनन बोहरा(20 लाख),मोहसिन खान(20 लाख), आयुष बदोनी(20 लाख), और एविन लुइस(2 करोड़)

LSG Team के किट निर्माता और प्रायोजक

साल किट निर्माता शर्ट प्रायोजक (सामने) शर्ट प्रायोजक (पीछे) चेस्ट ब्रांडिंग
2022 T10 Sports My11Circle Darwin Platform Greenply

LSG Team का घरेलू  मैदान

LSG IPL Team Full Form

लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम की स्थापना 2017 में किया गया था। इसमे कुल 50,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। यह भारत का 5वां सबसे बड़ा इंटरनेशनल स्टेडियम है। यह स्टेडियम 530 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

 

 

 

KL Rahul IPL Runs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *