DC Captain 2023: ऋषभ पंत की जगह ये धाकड़ खिलाड़ी बना दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लिया हैं। फ्रेंचाइज़ी ने आईपीएल 2023 के लिए डेविड वार्नर को नया कप्तान नियुक्त किया है।

DC Captain 2023

DC Captain 2023

आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते ऋषभ पंत आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तानी की समस्या जूझ रही थी। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स ने आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर को अपना कप्तान बना दिया हैं साथ ही भारत के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उप कप्तान बनाया गया हैं।

डेविड वार्नर का रिकॉर्ड

डेविड वार्नर ने दिल्ली से ही अपने आईपीएल कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2022 में वार्नर फिर से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनें। डेविड वार्नर ने आईपीएल में अब तक कुल 162 मैच में 42 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 5881 रन बनाए हैं। वार्नर आईपीएल इतिहास में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इन्होंने आईपीएल में 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं इनका उच्चतम स्कोर 126 रन हैं।

IPL 2022 में दिल्ली का हाल

आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में 5वें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट का समापन किया था। दिल्ली ने कुल 14 मैचों में से 7 जीते और 7 हारे थे। ऐसे में आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। लेकिन अब वार्नर के कप्तान बनाने से सबकी निगाहें इन्ही पर टिकी रहेंगी। वार्नर अनुभवी खिलाड़ी हैं ये आईपीएल में काफी लंबे समय से खेल रहें हैं। ऐसे में इस साल वार्नर की कप्तानी में दिल्ली टीम को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

IPL 2023 में दिल्ली का मौजूदा प्लेयर्स लिस्ट

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, फिलिप सॉल्ट, सरफराज खान, यश ढुल, कमलेश नागरकोटी, मिचेल मार्श, ललित यादव, एनरिच नोर्त्जे, अक्षर पटेल, चेतन साकरिया, खलील अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार.

दिल्ली टीम द्वारा IPL 2023 में खरीदें गए प्लेयर

प्लेयर नाम राशि
मुकेश कुमार 5.50 करोड
मनीष पांडे 2.40 करोड़
रिले रोसौव 4.60 करोड़
फिल साल्ट 2 करोड़
ईशांत शर्मा 50 लाख

 दिल्ली टीम द्वारा IPL 2023 में रिलीज किए गए प्लेयर

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने पाँच खिलाड़ियों को रिलीज किए है। जिसमें शार्दुल ठाकुर, अश्विनी हेब्बार, श्रीकर भरत, मनदीप सिंह और टिम साइफर्ट हैं।

दिल्ली टीम के मालिक

दिल्ली कैपिटल्स टीम के मालिक JSW Group और GMR Group हैं। दिल्ली की टीम को आईपीएल 2008 में जीएमआर ग्रुप ने 368 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। JSW ग्रुप के मालिक पार्थ जिंदल और GMR ग्रुप के मालिक ग्रानधि मालिकार्जुन राव हैं। GMR ग्रुप ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के 50% शेयर को JSW ग्रुप को बेच दिया था।

दिल्ली टीम के कोच

हैड कोच रिकी पोंटिंग
बैटिंग कोच प्रवीण अमरे
विकेट कीपिंग कोच अजय रात्रा
बोलिंग कोच जेम्स होप्स
फील्डिंग कोच मोहम्मद कैफ

दिल्ली टीम का घरेलू मैदान

दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम हैं। जिसका पुराना नाम फिरोजशाह कोटला था। जिसे 12 सितंबर 2019 को दिल्ली जिला क्रिकेट संघ ने भारत के पूर्व वित्त मंत्री और डीडीसीए अध्यक्ष स्वर्गीय अरुण जेटली के सम्मान में स्टेडियम का नाम बदला गया था। इस स्टेडियम की स्थापना 1183 में हुई थी। यह भारत का दूसरा सबसे पुराना स्टेडियम हैं। इस स्टेडियम मे लगभग 40 हजार दर्शक मैच का आनंद उठा सकते हैं।

 

 

 

Aiden Markram IPL

TATA IPL Schedule

TATA IPL Point Table

CSK IPL 2023

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *