WPL 2023 MI vs GG: मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवी जीत गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हराया

वूमेन्स प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस। गुजरात जायंट्स को दूसरी बार हराकर लगातार पांचवी जीत अपने नाम किया हैं।

WPL 2023 MI vs GG

WPL 2023 MI vs GG

वूमेन्स प्रीमियर लीग का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडिनस ने एक बार फिर से गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान हरमनप्रीत ने बनाए। हरमन ने 30 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौके जड़कर 51 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि सलामी बल्लेबाज यशिका भाटिया ने 37 गेंदों में 44 और अमेलिया केर ने 13 गेंद 19 रन बनाए। गुजरात जायंट्स के तरफ से एशले गार्डनर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा किम गार्थ, तनुजा कंवर और कप्तान स्नेहा राणा ने भी 1-1 विकेट लिए।

गुजरात जायंट्स की पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 107 रन ही बना सकी। गुजरात जायंट्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन हरलीन देओल ने बनाए। हरलीन ने 23 गेंदों में 22 रन बनाए। जबकि सबभिनेनी मेघना ने 16 और सुषमा वर्मा ने 18 रन बनाए।

इसके अलावा कप्तान स्नेहा राणा ने भी 20 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नेट सीवर-ब्रंट ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं हेली मैथ्यूज ने भी 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमेलिया केर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए और इस वोंग ने भी 3 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिए।

WPL Points Table 2023

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
मुंबई इंडियंस 5 5 0 10 +3.325
दिल्ली कैपिटल्स 5 4 1 8 +1.887
यूपी वॉरियर्स 4 2 2 4 +0.015
गुजरात जाएंट्स 5 1 4 2 -3.207
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 0 5 0 -2.109

 

 

 

 

WPL 2023 RCB vs DC

WPL 2023 Schedule

Women’s IPL

WPL 2023 GG vs RCB

One thought on “WPL 2023 MI vs GG: मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवी जीत गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हराया

  • January 10, 2024 at 1:00 pm
    Permalink

    Hello shivtalks.com webmaster, Your posts are always well-referenced and credible.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *