WPL 2023 DC vs UP Warriors: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, यूपी वारियर्स को 42 रनों से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 212 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन यूपी वारियर्स 20 ओवर में 169 रन बनाई और दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले को 42 रनों से जीत लिया।

WPL 2023 DC vs UPW

WPL 2023 DC vs UP Warriors

वीमेंस प्रीमियर लीग का 5वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबलें में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 42 रनों से हराया। वीमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को हराया था।

यूपी वारियर्स को मिला 212 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 212 रनों का टारगेट दिया था। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान मेग लेनिंग ने बनाए। इन्होंने 42 गेंदों में 3 छक्के और 10 चौके लगाकर 72 रनों की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए कप्तान मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने 6.3 ओवर में 76 रन जोड़े थे। जिसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स ने 34 और एलिसे कैप्सी ने 21 रन बनाए। इसके अलावा जेस जोनासन ने भी 20 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौके लगाकर 42 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। यूपी वारियर्स के तरफ से सबनिम इस्माइल, राजेश्वरी गायकवाड़, ताहिला मैक्ग्राथ और सोफी एस्केस्टोन ने 1-1 विकेट चटकाए।

यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी

टारगेट का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी। यूपी वारियर्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन तेहलिया ने बनाया। तेहलिया ने 50 गेंदों में 4 छक्के और 11 चौके जड़कर 90 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। इसके अलावा एलिसा हीली ने 17 गेंदों में 5 चौके लगाकर 24 रनों की पारी खेली। वहीं देविका वैद ने भी 21 गेंदों में 23 रन बनाई। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जेस जोनासन ने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा मेरिजन कैप, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, तारा नॉरिस और एलिसे कैप्सी ने 1-1 विकेट लिए।

Women’s IPL Points Table

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
मुंबई इंडियंस 2 2 0 4 +5.185
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 +2.550
यूपी वॉरियर्स 2 1 0 2 -0.864
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 0 2 0 -3.176
गुजरात जायंट्स 2 0 2 0 -3.765

 

 

 

WPL 2023 Schedule

Women’s IPL

WPL 2023 MI vs RCB

Women’s IPL 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *