Women’s IPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, गुजरात जाएंट्स को 143 रनों से हराया

Women’s IPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत हुई। मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स के सामने 208 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन गुजरात जाएंट्स की पुरी टीम सिर्फ 64 रन ही बना पाई।

Women's IPL 2023

Women’s IPL 2023

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को 143 रनों से हरा दिया हैं। मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स के सामने 208 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम मात्र 64 रन पर ही अलआउट हो गई। जिसमें गुजरात जाएंट्स के नव खिलाडी तो दहाई का भी नहीं छु सके। गुजरात जाएंट्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन दयालन हेमलता ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाए। वहीं मुंबई इंडियंस के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए साइका इस्साक ने 3.1 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि नेट सीवर ब्रंट और अमेलिया केर ने भी 2-2 विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। मुंबई की ओपनर बल्लेबाज यस्टिका भाटिया 8 गेंदों पर मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद हेली मैथ्यूज ने 47 और नीट सीवर ब्रंट ने 23 रन बनाए। जबकि एमेलिया केर ने 24 गेंदों में एक छक्के और 6 चौके की मदद से 45 रन और पूजा वस्त्राकर ने भी 8 गेंदों पर 15 रन बनाए।

हरमनप्रीत कौर की विस्फोटक पारी

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। इन्होंने 30 गेंदों में 65 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने 14 चौके लगाए थे।

गुजरात जाएंट्स के गेंदबाजी

गुजरात जाएंट्स के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट स्नेह राणा ने लिए। इन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इनके अलावा तानुजा कंवर, एश्ले गार्डेनर और जॉर्जिया वेयरहम ने भी एक एक विकेट लिए थे।

 

 

 

 

 

Womens IPL

WPL 2023 Schedule

Women’s IPL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *