Womens IPL: WPL में दिल्ली कैपिटल्स ने आस्ट्रेलिया के इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखे पुरी टीम की लिस्ट

Womens IPL की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रहीं हैं। यह विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन हैं। जिसका पहला मुकाबला गुजरात जाइट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ऐसे में आज दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान का एलान कर दिया हैं। आस्ट्रेलिया की धाकड़ बल्लेबाज मेग लैनिंग को अपना कप्तान बनाया हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को नीलामी में 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा था। वहीं भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को उप कप्तान बनाया गया हैं।

WPL DC Captain

मेग लैनिंग का कॅरियर

मेग लैनिंग आस्ट्रेलिया टीम की कप्तान है। इन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका में आयोजित विमेंस टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी जीता हैं। इन्होंने अब तक 100 से भी ज्यादा मैचों में कप्तानी की हैं। मेग लैनिंग अब तक 6 टेस्ट, 103 वनडे और 132 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेली हैं।

इस दौरान इन्होंने टी-20 में 3405,वनडे में 4602 और टेस्ट में 345 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। इनका टी-20 बल्लेबाजी औसत 36.61 और स्ट्राइक रेट 116.37 हैं। टी-20 में अब तक दो शतक और 15 अर्धशतक लगा चुकी हैं। मेग लैनिंग ने हाल ही में विमेंस टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर एक कीर्तिमान रिकॉर्ड बनाया हैं। यह 5 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली क्रिकेटर बनी हैं। मेग लैनिंग आस्ट्रेलिया की सबसे सफल कप्तान हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स का कॅरियर

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने उप कप्तान बनाया हैं। दिल्ली ने जेमिमा रोड्रिग्स को नीलामी के दौरान 2.2 करोड़ में खरीदा था। जेमिमा रोड्रिग्स अब तक 21 वनडे और 80 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं। इन्होंने अब तक 2 हजार से भी ज्यादा इंटरनेशनल बनाए हैं। भारतीय टीम के लिए कई बार मैच विजेता पारी खेली हैं।

Womens IPL (दिल्ली कैपिटल्स के मालिक और कोच)

दिल्ली कैपिटल्स विमेंस टीम के मालिक JSW GMR Cricket PVT LTD के Co-owner पार्थ जिंदल हैं। इन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 801 करोड़ में खरीदा हैं। दिल्ली कैपिटल्स विमेंस टीम के मुख्य कोच इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन बेट्टी को बनाया गया हैं।

WPL 2023 के सभी टीम के कप्तानों के नाम

टीम कप्तान
रॉयल चैलेंजर बेंगलोर स्मृति मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स मेग लैनिंग
गुजराज जायंट्स बेथ मूनी
मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर
यूपी वॉरियर एलिसा हीली

WPL में दिल्ली कैपिटल्स का मैच शेड्यूल लिस्ट

नंबर दिनांक समय टीम टीम जगह
1 5 मार्च दोपहर 3:30 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स ब्रेबोर्न स्टेडियम
2 7 मार्च शाम 7:30 दिल्ली कैपिटल्स यूपी वारियर्स डीवाई पाटिल स्टेडियम
3 9 मार्च शाम 7:30 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल स्टेडियम
4 11 मार्च शाम 7:30 गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल स्टेडियम
5 13 मार्च शाम 7:30 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर डीवाई पाटिल स्टेडियम
6 16 मार्च शाम 7:30 दिल्ली कैपिटल गुजरात जायंट्स ब्रेबोर्न स्टेडियम
7 20 मार्च शाम 7:30 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स डीवाई पाटिल स्टेडियम
8 21 मार्च शाम 7:30 यूपी वारियर्स दिल्ली कैपिटल्स ब्रेबोर्न स्टेडियम

WPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

नंबर प्लेयर नाम टीम में रोल देश राशि
1 जेमिमा रोड्रिग्स बैटर भारत 2.2 करोड़
2 मेग लेनिंग बैटर ऑस्‍ट्रेलिया 1.1 करोड़
3 शैफाली वर्मा बैटर भारत 2 करोड़
4 राधा यादव ऑलराउंडर भारत 40 लाख
5 शिखा पांडे ऑलराउंडर भारत 60 लाख
6 मारिजाने कैप ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका 1.5 करोड़
7 एलिस कैपसी ऑलराउंडर इंग्‍लैंड 75 लाख
8 तितस साधू बॉलर भारत 10 लाख
9 टारा नॉरिस बॉलर अमेरिका 10 लाख
10 लौरा हैरिस बैटर ऑस्‍ट्रेलिया 10 लाख
11 जासिया अख्‍तर बैटर भारत 20 लाख
12 मिनु मनी ऑलराउंडर भारत 10 लाख
13 अरुंधती रेड्डी ऑलराउंडर भारत 30 लाख
14 तानिया भाटिया विकेटकीपर भारत 30 लाख
15 पूनम यादव बॉलर भारत 30 लाख
16 जेस जोनासेन ऑलराउंडर ऑस्‍ट्रेलिया  50 लाख
17 स्‍नेहा दीप्ति बैटर भारत  30 लाख
18 अपर्णा मंडल विकेटकीपर भारत  10 लाख

 

 

 

 

WPL 2023 Schedule

Women’s IPL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *