Women’s IPL: महिला IPL की नीलामी शुरू,जानिए कौन कितने में बिका और किसकी लगी लॉटरी

महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों कि नीलामी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में हुई है। जिसमे कुल 848 खिलाड़ीयों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। Women’s IPL के पहले सीजन में 90 खिलाड़ियों की किस्मत चमकनी है। पहले सीजन में पाँच टीमें WPL में भाग ले रही हैं। जिसमे इन टीमों के पास कुल 60 करोड़ रुपये हैं जो इन 90 खिलाड़ियों पर खर्च करने हैं।

नीलामी की शुरुआत भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मांधना से हुई है। इनकी बेस प्राइज 50 लाख थी, RCB ने इनको 3.40 करोड़ में खरीदा है। स्मृति मांधना के बाद दूसरा नाम हरमनप्रीत कौर का आया। मुंबई ने इनको 1.80 करोड़ में खरीदा है। तो आईए एक नजर डालते है नीलामी में बिकी सभी खलाड़ियों पर..

Women's IPL

Women’s IPL 2023 में खरीदे गए खिलाड़ियों के लिस्ट

नाम टीम मिली राशि बेस प्राइस
स्मृति मांधना RCB 3.40 करोड़ 50 लाख
हरमनप्रीत कौर MI 1.80 करोड़ 50 लाख
सोफी डिवाइन RCB 50 लाख 50 लाख
एश्ली गार्डनर Gujarat Giants 3.20 करोड़ 50 लाख
एलिस पेरी RCB 1.70 करोड़ 50 लाख
सोफी एक्लेस्टन UP Warriors 1.80 करोड़ 50 लाख
दीप्ति शर्मा UP Warriors 2.60 करोड़ 50 लाख
रेणुका सिंह RCB 1.50 करोड़ 50 लाख
नैट सिवर MI 3.20 करोड़ 50 लाख
टाह्लिया मैक्ग्रा UP Warriors 1.40 करोड़ 50 लाख
बेथ मूनी Gujarat Giants 2 करोड़ 50 लाख
शबनिम इस्माइल UP Warriors 1 करोड़ 50 लाख
अमेली कर MI 1 करोड़ 50 लाख
सोफिया डंकले Gujarat Giants 60 लाख 50 लाख
जेमिमा रोड्रिग्ज Delhi Capitals 2.20 करोड़ 50 लाख
मेग लेनिंग Delhi Capitals 1.10 करोड़ 50 लाख
शेफाली वर्मा Delhi Capitals 2 करोड़ 50 लाख
एनाबेल सदरलैंड Gujarat Giants 70 लाख 50 लाख
हरलीन देओल Gujarat Giants 40 लाख 40 लाख
पूजा वस्त्राकर MI 1.90 करोड़ 50 लाख
यास्तिका भाटिया MI 1.5 50 लाख
डियांड्रा डॉटिन Gujarat Giants 60 लाख 50 लाख
ऋचा घोष RCB 1.90 50 लाख
एलिसा हीली UP Warriors 70 लाख 50 लाख
अंजलि सरवनी UP Warriors 55 लाख 50 लाख
राजेश्वरी गायकवाड़ UP Warriors 40 लाख 40 लाख
राधा यादव Delhi Capitals 40 लाख 40 लाख
शिखा पांडे Delhi Capitals 60 लाख 40 लाख
स्नेह राणा Gujarat Giants 75 लाख 40 लाख
मैरिजाने कैप Delhi Capitals 1.50 करोड़ 40 लाख
पार्श्वी चोपड़ा UP Warriors 10 लाख 10 लाख
तिताष साधु Delhi Capitals 25 लाख 10 लाख
श्वेता सहरावत UP Warriors 40 लाख 10 लाख
यशस्त्री UP Warriors 10 लाख 10 लाख

Women’s IPL 2023 (विमेंस IPL 2023 ओवरव्यू)

लीग विमेंस प्रीमियर लीग
शेडयूल 3 से 26 मार्च 2023 तक (अनुमानित)
आयोजित देश भारत
प्रारूप लीग ऑफ प्लेऑफ़
फाइनल मैच 26 मार्च (संभावित)
टीमें 5
कुल मैच 22

Women’s IPL Team List (विमेंस IPL टीम लिस्ट)

Women’s IPL 2023 के शरुआती सीजन मे केवल पाँच टीमों को ही शामिल किया गया है। लेकिन अभी आधिकारिक नामों की घोषणा होना बाकी है।

टीम कीमत मालिक
अहमदाबाद 1289 करोड़ अदाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड
मुंबई 901 करोड़ इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
बेंगलुरू 810 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
दिल्ली 757 करोड़ जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड
लखनऊ 913 करोड़ कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड

विजेता और उपविजेता को कितना राशि मिलेगा

Women’s IPL में खिलाड़ियों के लिए बतौर इनामी राशि 10 करोड़ रुपये रखा गया है। जिसमे विजेता टीम को 6 करोड़ और उपविजेता टीम को 3 करोड़ दिये जाएंगे। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1 करोड़ दिया जायेगा।

WPL 2023 Winner 

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मुकाबले में हराकर जीता पहला WPL खिताब। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 132 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में 3 विकेट गवांकर टारगेट पूरा कर मैच अपने नाम किया।

 

 

Tata IPL Schedule

WPL 2023 Final

WPL 2023 UPW vs MI

WPL 2023 RCB vs MI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *