WPL 2023 Final: मुंबई इंडियंस ने जीता पहला WPL खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस सामने 132 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। जिसे मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर वीमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम किया।

WPL Final 2023

WPL 2023 Final

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीत लिया हैं। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 132 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में 3 विकेट गवांकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही मात्र 23 रनों पर ही 2 विकेट गवां दिए थे। जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और नेट सीवर ब्रंट ने पारी को संभाला। इन दोनों प्लेयरों के बीच 72 रनों पार्टनरशिप हुई।

इसके बाद अमेलिया केर ने सिर्फ 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर मैच मुंबई इंडियंस के झोली में डाल दिया। मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे ज्यादा रन नेट सीवर ब्रंट ने बनाए। इन्होंने 55 गेंदों में 7 चौके लगाकर 60 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों में 5 चौके जड़कर 37 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए राधा यादव और जेस जोनासन ने 1-1 विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस के सामने 132 रनों का टारगेट

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान मेग लेनिंग ने बनाए। इन्होंने 29 गेंदों में 5 चौके लगाकर 35 रन बनाए। वहीं शिखा पांडे और राधा यादव ने भी 27-27 रन बनाए। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 11 और कैप ने 18 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस्साक वॉन्ग और हैली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अमेलिया केर ने भी 2 विकेट झटके।

WPL 2023 Price Money

वूमेन्स प्रीमियर लीग 2023 का खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये इनाम दिया गया। जबकि, फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिलें। इसके अलावा एलिमिनेटर में पहुचनें वाली टीम यूपी वॉरियर्स को भी 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

WPL 2023 Awards

नाम टीम अवॉर्ड राशि
राधा यादव दिल्ली कैपिटल्स पॉवरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
नेट सीवर-ब्रंट मुंबई इंडियंस प्लेयर ऑफ द मैच 2.5 लाख रुपये
यस्तिका भाटिया मुंबई इंडियंस इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 5 लाख रुपये
हरमानप्रीत कौर मुंबई इंडियंस कैच ऑफ द सीजन 5 लाख रुपये
हेली मैथ्यूज मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा 16 विकेट (पर्पल कैप) 5 लाख रुपये
मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज्यादा 345 रन (ओरेंज कैप) 5 लाख रुपये
हेली मैथ्यूज मुंबई इंडियंस मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन 5 लाख रुपये
सोफी डिवाइन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर पॉवरफुल स्ट्राइक ऑफ द सीजन 5 लाख रुपये

 

 

 

 

WPL 2023 UPW vs MI

WPL 2023 RCB vs MI

WPL 2023 RCB vs DC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *