WPL 2023 RCB vs MI: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराया, अमेलिया केर ने किया शानदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराकर लीग चरण का अंत जीत के साथ किया। इस मैच में अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन किया।

WPL 2023 RCB vs MI

WPL 2023 RCB vs MI

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 126 रनों का टारगेट मिला था। जिसे मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल करते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर विराजमान हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस की आलराउंडर अमेलिया केर का गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दोनों में ही लाजवाब प्रदर्शन देखेने को मिला।

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शानदार शुरुआत देखने को मिली। जिसमें हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने पहले विकेट के लिए 53 रनों साझेदारी की और मैच को पुरी तरह से एकतरफा कर दिया। लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 73 रनों के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे। जिसके बाद पांचवे विकेट के लिए अमेलिया केर और पूजा वस्त्रकर ने 47 रनों की मैच विनिंग साझेदारी करते हुए मुंबई को आसान जीत दिलाने का काम किया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन अमेलिया केर ने बनाए। अमेलिया केर ने 27 गेंदों में 4 चौके लगाकर 31 रन बनाए। वहीं हेली मैथ्यूज ने 24 और यास्तिका भाटिया ने 30 रन बनाए। इसके अलावा नताली सिवर ब्रंट ने 13 और पूजा वस्त्रकर ने भी 19 रन जोड़े। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कनिका आहूजा ने 1 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि मेगन शूट, श्रेयांका पाटिल, एलिस पेरी और आशा शोबाना को 1-1 विकेट मिले।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 125 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा एलिस पेरी ने 29 और ऋचा घोष ने भी 29 रन बनाए। जबकि कप्तान स्मृति मंधाना ने 24 और कनिका आहुन ने 12 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से बेहतरीन गेंदबजी करते हुए अमेलिया केर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं नताली सिवर ब्रंट और इस्सी वांग ने भी 2-2 विकेट चटकाए।

WPL Points Table 2023

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
दिल्ली कैपिटल्स 8 6 2 12 +1.856
मुंबई इंडियंस 8 6 2 12 +1.711
यूपी वॉरियर्स 8 4 4 8 -0.200
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 2 6 4 -1.137
गुजरात जाएंट्स 8 2 6 4 -2.220

 

 

 

 

WPL 2023 Final

WPL 2023 UPW vs RCB

WPL 2023 MI vs GG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *