WPL 2023 RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार पांचवी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया

वीमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया दिया है। वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह लगातार पांचवी हार है।

WPL 2023 RCB vs DC

WPL 2023 RCB vs DC

वीमेंस प्रीमियर लीग का 11वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार 5 मैच हार चुकी है। 13 मार्च को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दिया है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पैरी ने बनाए। पैरी ने 52 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके जड़कर नाबाद 67 रन बनाए। वहीं ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौके लगाकर 37 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शिखा पांडेय ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि तारा नॉरिस को भी एक सफलता मिली।

दिल्ली की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस कैप्सी ने बनाए। कैप्सी ने 24 गेंदों में 8 चौके की मदद से 38 रन बनाए। जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स ने 28 गेंद पर 32 और मारिजन कैप ने 32 गेंद पर 32 रन बनाए। इसके अलावा जेस जॉनेसन ने 29 और मेग लैनिंग ने 15 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तरफ से आशा शोबना ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं मेगन शुट्ट और प्रीति बोस ने 1-1 विकेट चटकाए।

WPL Points Table 2023

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
मुंबई इंडियंस 4 4 0 8 +3.525
दिल्ली कैपिटल्स 5 4 1 8 +1.887
यूपी वॉरियर्स 4 2 2 4 +0.015
गुजरात जाएंट्स 4 1 3 2 -3.397
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 0 5 0 -2.109

 

 

 

 

WPL 2023 MI vs UPW

WPL 2023 RCB vs UPW

WPL 2023 MI vs DC

One thought on “WPL 2023 RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार पांचवी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया

  • January 10, 2024 at 4:59 pm
    Permalink

    To the shivtalks.com owner, You always provide great examples and real-world applications, thank you for your valuable contributions.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *