WPL 2023 MI vs DC: वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर, अंक तालिका में टॉप पर बरकरार

मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। मुंबई इंडियंस की जीत में आलराउंडर हेली मैथ्यूज ने एक बार फिर किया कमाल।

WPL 2023 MI vs DC

WPL 2023 MI vs DC

वीमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत अपने नाम किया है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पुरी तरह से लड़खड़ाती हुई दिखी। दिल्ली कैपिटल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में अल आउट होकर सिर्फ 105 रन बनाई। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान मेन लेनिंग ने बनाए। इन्होंने 41 गेंदों में 5 चौके की मदद से 43 रन बनाए। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 गेंदों में 25 और राधा यादव 9 गेंदों में 10 रन बनाए। वहीं टीम के बाकी बल्लेबाजों ने दहाई का आकड़ा भी नहीं पार किया।

मुंबई जबरजस्त गेंदबाज़ी

वीमेंस प्रीमियर लीग में यह तीसरी बार हुआ है की मुंबई इंडियंस के गेंदबजों ने विपक्षी टीम को आल आउट किया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की तफ़र से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस्सी वोंग ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं सायका इशाक ने भी 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए और और हेली मैथ्यूज ने भी 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। पूजा वस्त्रकर को भी एक सफलता हाथ लगी।

मुंबई की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 15 ओवर में 109 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे ज्यादा रन यशिका भाटिया ने बनाया। भाटिया ने 32 गेंदों में 8 चौके लगाकर 41 रन बनाए। इनके साथ में सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने भी 31 गेंदों में 6 चौके जड़कर 32 रन बनाए। इसके अलावा नेट सीवर ब्रंट ने 23 और कप्तान हरमनप्रीत ने 11 रन बनाकर नाबाद रहें। दिल्ली कैपिटल्स के तफ़र से ऐलिस कैपसी और तारा नॉरिस ने 1-1 विकेट चटकाए।

Women’s IPL Points Table

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
मुंबई इंडियंस 3 3 0 6 +4.228
दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 4 +0.965
यूपी वॉरियर्स 2 1 0 2 -0.864
गुजरात जाएंट्स 3 1 2 2 -2.327
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 0 3 0 -2.263

 

 

 

 

WPL 2023

Women’s IPL

WPL 2023 Schedule

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *