How Many Times CSK Won IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स कितनी बार बना आईपीएल विजेता, देखे पुरी लिस्ट

आईपीएल इतिहास में अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है। इसके बाद आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई अब तक 4 बार आईपीएल ट्रॉफी जीता हैं।

How Many Times CSK Won IPL

How Many Times CSK Won IPL

आईपीएल 2021 के 14वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया था। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। फाफ डुप्लेसिस ने 59 गेंदों में 86 रनों की तूफ़ानी पारी खेली थी। जबकि मोईन अली ने नाबाद 20 गेंदों में 37 रन बनाए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुनील नरेन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं शिवम मावि को भी एक सफलता मिली थी।

जवाब में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स शानदार शुरुआत के बाद भी 9 विकेट गवांकर 165 रन ही बना पाई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी। जबकि वेंकटेश अय्यर ने 32 गेंदों में 50 और शिवम मावि ने 13 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। चेन्नई सुपरकिंग्स के तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट झटके थे। वहीं रवींद्र जडेजा और जोश हेजलवूड ने भी 2-2 विकेट चटकाए थे।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई की चौथी जीत

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया हैं। जिसमें साल 2010, 2011, 2018 और 2021 का आईपीएल सीजन शामिल है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी साल 2012 और 2014 के सीजन में गौतम गंभीर की कप्तानी में 2 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुका हैं।

मुंबई के नाम पांच आईपीएल खिताब

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार आईपीएल का ट्रॉफी अपने नाम कर चुका हैं। मुंबई ने अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी 2013 में जीता था। इसके बाद साल 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम किया हैं।

IPL विजेता 2008 से 2022 तक

साल विजेता  टीम उपविजेता टीम
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स
2009 डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स
2022 गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्स

IPL 2023 में चेन्नई का प्लेयर्स लिस्ट

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रिटोरियस, शेख रशीद, दीपक चाहर,मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, काइले जेमिंसन, निशांत सिंधू,  तुषार देशपांडे, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्ष्णा, भगत वर्मा और अजय मंडल हैं।

CSK IPL 2023 Schedule

नंबर बनाम तारिक जगह समय
1 गुजरात टाइटन्स 31 मार्च, 2023 अहमदाबाद 7:30 PM
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 03 अप्रैल, 2023 चेन्नई 7:30 PM
3 मुंबई इंडियन्स 8 अप्रैल, 2023 मुंबई 7:30 PM
4 राजस्थान रॉयल्स 12 अप्रैल, 2023 चेन्नई 7:30 PM
5 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 17 अप्रैल, 2023 बेंगलोर 7:30 PM
6 सनराइजर्स हैदराबाद 21 अप्रैल, 2023 चेन्नई 7:30 PM
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 23 अप्रैल, 2023 कोलकाता 7:30 PM
8 राजस्थान रॉयल्स 27 अप्रैल, 2023 जयपुर 7:30 PM
9 पंजाब किंग्स 30 अप्रैल, 2023 चेन्नई 3:30 PM
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 04 मई, 2023 लखनऊ 3:30 PM
11 मुंबई इंडियन्स 06 मई, 2023 चेन्नई 3:30 PM
12 दिल्ली कैपिटल्स 10 मई, 2023 चेन्नई 7:30 PM
13 कोलकाता नाइट राइडर्स 14 मई, 2023 चेन्नई 7:30 PM
14 दिल्ली कैपिटल्स 20 मई, 2023 दिल्ली 3:30 PM

 

 

 

IPL 2023 Released Players List

IPL Fastest 50

Most Sixes in IPL History

Lowest Score in IPL History

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *