KKR IPL 2023: नीलामी के बाद ऐसी है श्रेयस अय्यर की टीम,देखे FULL Squad

IPL 2023 के 16वें सीजन का Schedule बीसीसीआई द्वारा 17 फरवरी को जारी कर दिया गया है। IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। IPL 2023 का पहला मैच वर्तमान विजेता गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपरकिंग के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

KKR IPL 2023

KKR IPL 2023

कोलकाता नाइटराइडर्स IPL 16वें सीजन का पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ मोहाली स्टेडियम में खेलेगी। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के नीलामी में 8 खिलाड़ियों को खरीदा है। इस बार भी अपने पुराने खिलाड़ी बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर विश्वास जताया है और साथ ही लिटन दास और एन जगदीशन को भी टीम में खरीदा गया है। इन खिलाड़ियों के टीम में आने से कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। कोलकाता ने नीलामी में शाकिब, लिटन दास, एन जगदीशन समेत कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा है।

एन जगदीशन के टीम में आने से KKR की बल्लेबाजी में मजबूती

IPL 2022 में एन जगदीशन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख में खरीदा था। लेकिन ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला और 2023 के नीलामी से पहले ही फ्रेंचाइजी ने इनको रिलीज कर दिया। तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने नीलामी के दौरान 90 लाख देकर अपने टीम में शामिल कर लिया। एन जगदीशन इस साल घरेलू मैच में शानदार प्रदर्शन किए हैं। इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार 5 शतक लगाए हैं। उसके बाद रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के तरफ से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ के खिलाफ 77 गेंदों में शतक बनाया था।

नंबर  बनाम तारीख स्टेडियम  समय
1 पजाब किंग्स 01 अप्रैल 2023 मोहाली 3.30 PM
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 06 अप्रैल 2023 कोलकता 7:30 PM
3 गुजरात टाइटंस 09 अप्रैल 2023 अहमदाबाद 3.30 PM
4 सनराइजर्स हैदराबाद 14 अप्रैल 2023 कोलकाता 7.30 PM
5 मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल 2023 मुंबई 3.30 PM
6 दिल्ली कैपिटल्स 20 अप्रैल 2023 दिल्ली 7.30 PM
7 चेन्नई सुपर किंग्स 23 अप्रैल 2023 कोलकाता 7.30 PM
8 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 26 अप्रैल 2023 बेंगलुरू 7:30 PM
9 गुजरात टाइटंस 29 अप्रैल 2023 कोलकाता 3.30 PM
10 सनराइजर्स हैदराबाद 04 मई 2023 हैदराबाद 7:30 PM
11 पंजाब किंग्स 08 मई 2023 कोलकाता 7:30 PM
12 राजस्थान रॉयल्स 11 मई 2023 कोलकाता 7:30 PM
13 चेन्नई सुपर किंग्स 14 मई 2023 चेन्नई 7:30 PM
14 लखनऊ सुपर जायंट्स 20 मई 2023 कोलकाता 7:30 PM

IPL नीलामी में रिटेन किए गए खिलाड़ी

खिलाड़ी राशि
शाकिब अल हसन 1.5 करोड़
डेविड विसे 1 करोड़
नारायण जगदीशन 90 लाख
वैभव अरोड़ा 60 लाख
मनदीप सिंह 50 लाख
लिटन दास 50 लाख
सूयश शर्मा 20 लाख
कुलवंत खेजरोलिया 20 लाख

IPL नीलामी के बाद KKR की टीम

श्रेयस अय्यर (कैप्टन), एन जगदीशन, रिंकू सिंह, मनदीप सिंह, लिटन दास, रहमनुल्लाह गुरबाज, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, कुलवंत खेजरोलिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, शाकिब अल हसन, डेविड विसे, अनुकूल रॉय.

KKR द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

केकेआर ने आईपीएल 16वें सीजन के नीलामी से पहले ही 16 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। इनमें पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स,अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमक करुणारत्ने, आरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम और शेल्डन जैक्सन शामिल हैं।

KKR टीम के मलिक कौन है

KKR टीम के मालिक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान और मशहूर अभिनेत्री जूही चावला हैं। केकेआर टीम में शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का 55% हिस्सा है और जूही चावला कंपनी मेहता ग्रुप का 45% हिस्सा शामिल है।

 

 

TATA IPL Schedule: 2023

KL Rahul IPL Runs

MOST IPL Wickets

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *