MOST IPL Wickets: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी,टॉप 10 लिस्ट

आईपीएल टूर्नामेंट प्रत्येक साल बीसीसीआई द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें न केवल भारतीय खिलाड़ी बल्कि विश्व के सभी देशों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते है। जिसके चलते आईपीएल का क्रेज पूरे विश्व में देखने को मिलता है।

Most IPL Wickets: आईपीएल की सबसे खास बात यह है की इसमें अंतराष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी अलग-अलग टीम के साथ और अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ खेलते है जिससे आईपीएल का रोमांच और अधिक बढ़ जाता है। जिसके चलते एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिलता है और दर्शक आईपीएल मैच का खूब आनंद उठाते है।

Most IPL Wickets 2022 (IPL 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी)

IPL 2022 में सबसे ज्यादा विकेट राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने 17 मैचों में 19.51 की औसत से 27 विकेट चटकाए और पर्पल कैप भी जीते। आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दिया जाता है।

नंबर खिलाड़ी मैच विकेट 4 विकेट 5 विकेट
1 युजवेंद्र चहल 17 27 1 1
2 वानिन्दु हसरंगा 16 26 1 1
3 कागिसो रबाडा 13 23 2 0
4 उमरान मलिक 14 22 1 1
5 कुलदीप यादव 14 21 2 0
6 जोश हेज़लवुड 12 20 1 0
7 मोहम्मद शमी 16 20 0 0
8 राशिद खान 16 10 1 0
9 हर्षद पटेल 15 19 1 0
10 प्रसिद्ध कृष्णा 17 19 0 0

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के नाम

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चेन्नई सुपरकिंग के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम है। इन्होंने 161 आईपीएल  मैच में 183 विकेट लिए है।

नंबर खिलाड़ी मैच विकेट 4 विकेट 5 विकेट
1 ड्वेन ब्रावो 161 183 2 0
2 लसिथ मलिंगा 122 170 6 1
3 अमित मिश्रा 154 166 4 1
4 युजवेंद्र चहल 131 166 3 1
5 पीयूष चावला 165 157 2 0
6 रविचंद्रन अश्विन 184 157 1 0
7 भुवनेश्वर कुमार 146 154 2 1
8 सुनील नरेन 148 152 7 1
9 हरभजन सिंह 145 150 1 1
10 जसप्रीत बुमराह 120 145 2 1

IPL के प्रत्येक सीज़न में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी

साल  खिलाड़ी टीम मैच विकेट
2008 सोहेल तनवीर राजस्थान रॉयल्स 11 22
2009 आरपी सिंह डेक्कन चार्जर्स 16 23
2010 प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स 16 21
2011 लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस 16 28
2012 मोर्ने मार्कल दिल्ली कैपिटल्स 16 25
2013 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 18 32
2014 मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स 16 23
2015 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 17 26
2016 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 17 23
2017 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 14 26
2018 एंड्रू टाई किंग्स इलेवन पंजाब 14 24
2019 इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 17 26
2020 कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 17 30
2021 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 15 32
2022 युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 17 27

IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा विकेट किसके नाम

IPL इतिहास के एक ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है। इन्होंने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक ओवर में 4 विकेट लिए थे। इस मैच में आंद्रे रसेल ने एक ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

IPL 2022 में सबसे ज्यादा विकेट किसके नाम

IPL 2022 में सबसे ज्यादा 27 विकेट युजवेंद्र चहल के नाम हैं। इन्होंने 17 मैचों में 7.75 की इकॉनमी से 27 विकेट हासिल कर आईपीएल 2022 का पर्पल कैप अपने नाम किया था। इस सीजन युजवेंद्र चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 40 रन देकर हैट्रिक समेत 5 विकेट चटकाए थे।

 

 

 

TATA IPL Schedule: 2023

Jos Buttler IPL Runs

Ruturaj Gaikwad IPL Runs

Suryakumar Yadav IPL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *