WPL 2023 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हराया

WPL 2023 MI vs RCB: वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हरा दिया हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 156 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे मुंबई इंडियंस ने 14.2 ओवर में ही 159 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।

WPL 2023 MI vs RCB

WPL 2023 MI vs RCB

वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हरा दिया हैं। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे मुंबई ने 14.2 ओवर में ही 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को टीम 18.4 ओवर में 156 रन बनाई।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से सबसे ज्यादा रन ऋचा घोस ने बनाए। इन्होंने 26 गेंदों में एक छक्के और 3 चौके की मदद से 28 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने 23 और श्रेयांका पाटिल ने भी 23 रन बनाए। मुंबई के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हैली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 28 रन देकर विकेट लिए। वहीं सायका इशाक और एमिलिया केर ने भी 2-2 विकेट चटकाए।

मुंबई की पारी

लक्ष्य की पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 14.2 ओवर में ही 159 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे ज्यादा रन ओपनर बल्लेबाज हैली मैथ्यूज ने बनाए। इन्होंने मात्र 38 गेंदों का सामना कर एक छक्का और 13 चौके लगाकर 77 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। वहीं नेट सीवर ब्रंट ने 29 गेंदों में एक छक्का और 9 चौके की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहीं। याशिका भाटिया ने भी 19 गेंद में 23 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से प्रीति बोस ने एक विकेट लिए।

Women’s IPL Points Table

वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 4 मार्च से हो चुकी है और इसका फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा। वीमेंस प्रीमियर लीग में कुल पांच टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स शामिल हैं।

वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले सीजन में लीग में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और फाइनल की दूसरी टीम का फैसला 24 मार्च को एलिमिनेटर से होगा। एलिमिनेटर मुकाबले में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें का आमना-सामना होगा।

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
मुंबई इंडियंस 2 2 0 4 5.185
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 2 3.000
यूपी वॉरियर्स 1 1 0 2 0.374
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 0 2 0 -3.176
गुजरात जायंट्स 2 0 2 0 -3.765

 

 

 

 

Women’s IPL

WPL 2023 Schedule

Womens IPL

TATA IPL Schedule

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *