ICC Women’s T20 World Cup Winners List: 2009 से 2023

आज हम आप सभी को ICC Women’s T20 World Cup Winners List से जूड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, तो चलिए अब शुरुआत करते हैं। Women’s T-20 विश्व कप T-20 क्रिकेट का अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप है। इसका आयोजन आईसीसी द्वारा प्रत्येक दो सालों पर किया जाता है। Women’s T-20 विश्व कप का आयोजन पहली बार 2009 में इंग्लैंड में किया गया था। जिसमें इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में हराकर पहली विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। पहले तीन T-20 विश्व कप टूर्नामेंट में केवल 8 टीमें ही शामिल थी। लेकिन 2014 के विश्व कप से टीमों की संख्या बढाकर 10 कर दी गई थी।

ICC Women's T20 World Cup Winners List

ICC Women’s T20 World Cup Winners list (सबसे सफल टीम)

ICC महिला T-20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है। आस्ट्रेलिया ने कुल 7 में से 5 बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की है। वर्तमान विश्व कप विजेता भी आस्ट्रेलिया ही है। 2020 के विश्व कप का आयोजन आस्ट्रेलिया में किया गया था। जिसमें भारत पहली बार विश्व कप के फाइनल मुकाबले में पहुचा था। लेकिन फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 184 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था, जबाब में भारतीय टीम मात्र 99 रन पर ही सिमट गई थी और भारतीय टीम फाइनल में पहुंचर भी T-20 का विश्व कप खिताब जीतने से चूक गई।

ICC 2023 Women’s T-20 विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ़्रीकी में किया गया है। जिसकी शुरुआत 10 फरवरी 2023 से हो चुकी है, जिसका चौथा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस मैच पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे 4 विकेट पर खोकर 149 रन बनाए, जबाब में उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 151 रन बनाकर विश्व कप में पहली जीत अपने नाम की।

ICC Women’s T20 World Cup Winners List विश्व कप विजेता लिस्ट

विजेता उपविजेता मेजबान   साल
इंग्लैंड न्यूजीलैंड इंग्लैंड 2009
ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज 2010
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड श्रीलंका 2012
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड बांग्लादेश 2014
वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया इंडिया 2016
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड वेस्टइंडीज 2018
ऑस्ट्रेलिया भारत ऑस्ट्रेलिया 2020
ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका 2023

ICC women’s T-20 विश्व कप के फाइनल में “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों की लिस्ट

साल  खिलाड़ी  आँकड़े
2009 कैथरीन ब्रंट 3 विकेट
2010 एलीस पेरी 3 विकेट
2012 जेस कैमरन 45 रन
2014 सारा कयते 3 विकेट
2016 हेले मैथ्यू 66 रन और  1 विकेट
2018 एशले गार्डनर 33 रन और 3 विकेट
2020 एलिसा हीली 75 रन

ICC Women’s T-20 विश्व कप में “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों की लिस्ट

साल  खिलाड़ी  आँकड़े 
2009 क्लेयर टेलर 199 रन
2010 निकोला ब्राउन 9 विकेट
2012 चार्लोट एडवर्ड्स 172 रन
2014 अन्या श्रुब्सोले 13 विकेट
2016 स्टैफानी टेलर 246 रन और 8 विकेट
2018 एलिसा हीली 225 रन
2020 बेथ मूनी 259 रन

 

 

 

WPL 2023 Schedule

Women’s IPL

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *