WPL 2023 GG vs RCB: गुजरात जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 रन से हराया, जानें मैच का हाल

गुजरात जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 202 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन सोफी डिवाइन की तूफ़ानी पारी के बावजूद भी बैंगलोर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बना सकी।

WPL GG vs RCB

WPL 2023 GG vs RCB

वीमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 रन से हरा दिया। वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार तीसरी हार है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। वहीं गुजरात जाएंट्स की पहली जीत हैं। गुजरात जाएंट्स को इससे पहले मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात जाएंट्स की पारी

गुजरात जाएंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 202 रन का लक्ष्य दिया था। गुजरात जाएंट्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन सोफिया डंकले ने बनाए। इन्होंने 28 गेंदों में 3 छक्के और 11 चौके लगाकर 65 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। वहीं हरलीन देओल ने भी 45 गेंदों में एक छक्के और 9 चौके की मदद से 67 रन बनाए। इसके अलावा एश्ले गार्डेनर, दयालन हेमलता और सदरलैंड ने क्रमशः 19, 16 और 14 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए हीथर नाइट और श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं मेगान स्कुत और रेणुका सिंह ने भी 1-1 विकेट लिए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बनाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सोफी डिवाइन ने 45 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौके लगाकर 66 रन बनाए। वहीं हीथर नाइट ने भी 11 गेंदों में एक छक्के और 5 चौके जड़कर 30 रन बनाए। इसके अलावा एलिसे पेरी ने 32 और कप्तान स्मृति मंधाना ने 18 रन बनाए। गुजरात जाएंट्स के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए एश्ले गार्डेनर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं एन्नाबेल सदरलैंड ने भी 4 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा मानसी जोशी ने भी 1 विकेट लिए।

Women’s IPL Points Table

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
मुंबई इंडियंस 2 2 0 4 +5.185
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 +2.550
यूपी वॉरियर्स 2 1 0 2 -0.864
गुजरात जाएंट्स 3 1 2 2 -2.327
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 0 3 0 -2.263

 

 

 

WPL 2023 Schedule

Women’s IPL

WPL 2023 DC vs UP Warriors

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *