WPL 2023 MI vs UPW: मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत, यूपी वारियर्ज को 8 विकेट से हराया

वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्ज को 8 विकेट से हराया। इस लीग में हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत है।

WPL 2023 MI vs UPW

WPL 2023 MI vs UPW

वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का मुकाबला यूपी वारियर्ज के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्ज की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। यूपी वारियर्ज की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिसा हीली ने बनाए। इन्होंने 46 गेंदों में एक छक्का और 7 चौके लगाकर 58 रन बनाए। वहीं ताहिला मैक्ग्राथ 37 गेंदों में 9 चौके जड़कर 50 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए साइका इस्साक ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि अमेला केर ने 2 और हेले मैथ्यूज ने 1 विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस की पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 17.3 ओवर में 164 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस की तफ़र से सबसे ज्यादा रन कप्तान हरमनप्रीत ने बनाए। हरमन ने 33 गेंदों में एक छक्का और 9 चौके की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। इसके अलावा के सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 42 रन और नेट सीवर ब्रंट ने नाबाद 45 रन बनाए। यूपी वारियर्ज की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट लिए।

WPL Points Table

मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 4 मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई हैं। मुंबई इंडिनस ने यूपी वारियर्ज के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स को हराया है।

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
मुंबई इंडियंस 4 4 0 8 +3.525
दिल्ली कैपिटल्स 4 3 1 6 +2.338
यूपी वॉरियर्स 4 2 2 4 +0.015
गुजरात जाएंट्स 4 1 3 2 -3.397
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 0 4 0 -2.648

 

 

 

 

WPL 2023 RCB vs UPW

WPL 2023 Schedule

WPL 2023 MI vs DC

WPL 2023 MI vs RCB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *