RR Full Form in IPL: जानिए RR टीम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी
RR Full Form in IPL
RR का फूल फॉर्म “RAJASTHAN ROYALS” हैं। जिसे हिन्दी में “राजस्थान रॉयल्स” कहते हैं।
RR क्या हैं?
राजस्थान रॉयल्स IPL में एक टीम हैं। जो Pink Army के नाम से भी जाना जाता हैं। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली विजेता टीम हैं। साल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में आईपीएल के पहले सीजन में ही ट्रॉफी अपने नाम की थी।
RR टीम की स्थापना और टीम के मालिक
राजस्थान रॉयल्स की स्थापना 2008 में हुई थी। इस टीम के मालिक मनोज बडले और लचलान मर्डोक हैं। मनोज बडले एक भारतीय बिजनेसमैन हैं, जबकि लचलान मर्डोक ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं। इन दोनों से पहले इस टीम के मालिक शिल्पा शेट्टी और उनके पति राजकुंद्रा भी थे। लेकिन साल 2009 से 2015 तक टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। जिसका इल्जाम राज कुन्द्रा पर लगा था। जिसके बाद हुई जांच में समिति लोढ़ा पैनल ने राज कुन्द्रा को आईपीएल सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग में दोषी करार दिया और साल 2015 में राज कुन्द्रा को टीम के मालिकाना हक से हटा दिया गया था।
RR टीम के कप्तान
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजु सैमसन हैं। संजु सैमसन ने अब तक 138 मैचों में लगभग 30 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 3526 रन बनाए हैं।
RR टीम का मौजूदा प्लेयर्स लिस्ट
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन होल्डर, कुलदीप यादव, डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमेयर, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, केसी करियप्पा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप सेन, अब्दुल पी. ए., मुरुगन अश्विन, सूर्यचंद्रन आश्विन, के. एम. आसिफ, आकाश वशिष्ठ, एडम जाम्पा और कुणाल ठाकुर।
RR टीम द्वारा IPL 2023 के नीलामी मे खरीदे गए प्लेयर
प्लेयर नाम | राशि |
जेसन होल्डर | 5.75 करोड़ रुपये |
डोनोवन फरेरा | 50 लाख रुपये |
कुणाल ठाकुर | 20 लाख रुपये |
जो रूट | 1 करोड़ रुपये |
अब्दुल पी. ए. | 20 लाख रुपये |
मुरुगन अश्विन | 20 लाख रुपये |
के. एम. आसिफ | 20 लाख रुपये |
एडम जाम्पा | 1.5 करोड़ रुपये |
आकाश वशिष्ठ | 20 लाख रुपये |
RR टीम द्वारा IPL 2023 मे रिलीज किए गए प्लेयर
राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में कुल नौ प्लेयरों को रिलीज किया हैं। जिनमें कॉर्बिन बॉश, शुभम गढ़वाल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, अनुनय सिंह, करुण नायर, नाथन कुल्टर-नाइल, रासी वान डर डुसेन, और तेजस बरोका हैं।
RR का विवाद
स्पॉट फिक्सिंग मामले के कारण राजस्थान रॉयल्स टीम पर आईपीएल 2016 और 2017 खेलने पर बैन लगाया गया था।
RR टीम के कोच
हैड कोच | कुमार संगकारा |
सहायक कोच | ट्रेवर पेनी |
बैटिंग कोच | अमोल मुजुमदार |
स्पिन बोलिंग कोच | साईराज बहुतुले |
फ़ास्ट बोलिंग कोच | रोब कैसेल |
फील्डिंग कोच | दिशांत याज्ञनिकी |
RR का घरेलू मैदान
राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम हैं। इसकी स्थापना स्थापना 1969 में हुई थी। इस स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शको की बैठने की क्षमता हैं।
IPL का इतिहास
आईपीएल की घोषणा | 13 सितंबर, 2007 |
फुल फॉर्म | इंडियन प्रीमियर लीग |
शुरू की गई | बीसीसीआई द्वारा |
पहला सीजन | 2008 |
2022 का सीजन | 15 वां |
आयोजन | अप्रैल से मई तक |
कुल टीमें | 10 |