WPL GG vs DC: गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 11 रनों से हराया

गुजरात जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 148 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की पुरी टीम 18.4 ओवर में 136 ही बना सकी और यह मैच 11 रनों हार गई।

WPL GG vs DC

WPL GG vs DC

वीमेंस प्रीमियर लीग का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामान करना पड़ा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जाएंट्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.4 ओवर में 136 रनों पर ही अलआउट हो गई।

दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन मेरिजन कैप ने बनाए। मेरिजन कैप ने 29 गेंदों में 4 चौका और एक छक्का जड़कर 36 रन बनाए। जबकि एलिस कैप्सी 11 गेंद पर 22 और अरूंधती रेड्डी 17 गेंद पर 25 रन बनाए। गुजरात जाएंट्स के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एश्ले गार्डेनर, एश्ले गार्डेनर और किम गर्थ ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं स्नेह राणा और हरलीन देओल ने भी 1-1 विकेट लिए।

गुजरात जाएंट्स की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 147 रन बनाए। गुजरात जाएंट्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन लौरा वूलवार्ट ने बनाए। लौरा वूलवार्ट ने 45 गेंदों में एक छक्का और 6 चौका लगाकर 57 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं एश्ले गार्डेनर ने 33 गेंदों में 51 रन और हरलीन देओल ने 33 गेंदों में 31 रन बनाए। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए जेस जोनासन ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। जबकि अरूंधती रेड्डी और मेरिजन कैप ने भी 1-1 विकेट चटकाए।

WPL Points Table 2023

टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक  रनरेट
मुंबई इंडियंस 5 5 0 10 +3.325
दिल्ली कैपिटल्स 6 4 2 8 +1.431
यूपी वॉरियर्स 5 2 3 4 -0.196
गुजरात जाएंट्स 6 2 4 4 -2.523
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 1 5 2 -1.550

 

 

 

 

WPL 2023 UPW vs RCB

WPL 2023 MI vs GG

WPL 2023 RCB vs DC

WPL 2023 GG vs RCB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *