How Many Times India Won World Cup: जाने,भारत अभी तक कितनी बार विश्व कप जीता हैं

How Many Times India Won World Cup: दोस्तों, आज हम बात करेंगे भारतीय टीम के बारे में जो की शुरू से ही एक मजबूत टीम रही है और वनडे और टी-20 विश्व कप जीतकर देश का नाम रौशन किया हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की भारतीय टीम अभी तक कितनी बार विश्व कप जीती हैं, तो चलिए अब शुरुआत करते हैं..

How Many Times India Won World Cup

How Many Times India Won World Cup

विश्वकप  फॉर्मैट विजेता उपविजेता
विश्वकप 1983 वनडे भारत वेस्टइंडीज़
अंडर-19 वनडे विश्वकप 2000 वनडे भारत श्रीलंका
टी-20 विश्वकप 2007 टी-20 भारत पाकिस्तान
अंडर-19 वनडे विश्वकप 2008 वनडे भारत दक्षिण अफ्रीका
वनडे विश्वकप 2011 वनडे भारत श्रीलंका
अंडर-19 वनडे विश्वकप 2012 वनडे भारत आस्ट्रेलिया
अंडर-19 वनडे विश्वकप 2018 वनडे भारत आस्ट्रेलिया
अंडर-19 वनडे विश्वकप 2022 वनडे भारत इंग्लैंड

भारतीय टीम अभी तक 2 बार वनडे, 1 बार टी-20 और 5 बार अंडर-19 विश्व कप जीता हैं। ऐसे में भारतीय टीम ने कुल 8 बार अलग-अलग फॉर्मैट में विश्व कप जीत चुका हैं।

ODI विश्व कप 1983

साल 1983 में इंग्लैंड में तीसरा वनडे विश्व कप खेला गया था। जिसमें कुल 8 देशों ने भाग लिया था। इस विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मैच में वेस्टइंडीज को हराकर पहला वनडे विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम किया था। उस समय भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव थे। उस समय वनडे मैच 60 ओवर का होता था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवर में 183 रन बनाए थे। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम 52 ओवर में 140 रन पर ही अलआउट हो गई थी। भारत के तरफ से सबसे ज्यादा 38 रन श्रीकांत ने बनाए थे। इसके अलावा अमरनाथ ने 26 और संदीप पाटिल ने 27 रन बनाए थे। भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मदन लाल और अमरनाथ ने 3-3 विकेट चटकाए थे।

टी-20 2007 विश्व कप

साल 2007 में आईसीसी द्वारा पहला टी-20 विश्व कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में किया गया था। पहले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल मैच में पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर पहला टी-20 विश्व अपने नाम किया था। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए।

जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 152 रन पर अलआउट हो गई थी। इस मुकाबले में गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इरफान पठान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके थे। वहीं आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए जोगिंदर शर्मा ने भारतीय टीम के जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

वनडे 2011 विश्व कप

साल 2011 में भारत में आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन किया गया था। जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों का लाजवाब प्रदर्शन रहा और फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर दूसरा वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। इस मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए थे। इस मुकाबले में श्रीलंका के तरफ से सबसे ज्यादा रन महेला जयवर्धने 103 और कुमार संगकारा 48 बनाए थे। भारत के तरफ से गेदबाजी करते हुए जहीर खान और युवराज सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

जवाब में उतरी भारतीय टीम 48.2 ओवर में 4 विकेट पर 277 रन बनाकर दूसरा वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। इस मैच में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन गौतम गंभीर ने बनाए थे। गंभीर ने 122 गेंदों में 97 रन बनाए थे। जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 79 गेंदों पर नाबाद 91 रनों की पारी खेले थे। इसके अलावा विराट कोहली ने 35 और युवराज सिंह ने नाबाद 21 रन बनाए थे।

 

 

 

 

Most ODI Century

Most ODI Runs

ODI World Cup Winners List

One thought on “How Many Times India Won World Cup: जाने,भारत अभी तक कितनी बार विश्व कप जीता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *