ODI World Cup Winners List

आज हम आपको पुरुषों के ODI World Cup Winners List के बारे में बताने वाले हैं की कौन सी टीम कब और कितनी बार वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीती है। वनडे क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट आईसीसी द्वारा हर चार साल में आयोजित किया जाता है, विश्व कप टूर्नामेंट सबसे ज्यादा देखे जाने वाला खेल आयोजनों में से एक है।

ODI World Cup Winners List

ODI World Cup Winners List (वनडे विश्व कप विजेताओं की सूची)

पहला ICC ODI World Cup 1975 में इंगलैंड में खेला गया था। जिसमे वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में 17 रनों से हराकर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम किया थी। भारतीय टीम अपना पहला विश्व कप 1983 में वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। अब तक 12 विश्व कप टूर्नामेंट आयोजित किया जा चुका है।

जिसमे आस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम साबित हुई है। आस्ट्रेलिया अब तक 5 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। 2019 में 12 वां  विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड मे किया गया था जिसमे इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड  को रोमांचक मुकाबले में हराकर पहली बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया में सभी टीम का सपना होता है की विश्व कप ट्रॉफी जीते और अपने देश का नाम दुनिया में रौशन करें।

साल

विजेता उपविजेता

मेजबान देश

1975 वेस्टइंडीज  291/8 आस्ट्रेलिया 274 इंगलैंड
1979 वेस्टइंडीज  286/9 इंगलैंड  194 इंगलैंड
1983 भारत  183 वेस्टइंडीज  140 इंगलैंड
1987 आस्ट्रेलिया  253/5 इंगलैंड   246/8 भारत और पाकिस्तान
1992 पाकिस्तान  249/6 इंगलैंड   227 आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
1996 श्रीलंका  245/3 आस्ट्रेलिया 241 पाकिस्तान और भारत
1999 आस्ट्रेलिया 133/2 पाकिस्तान 132 इंगलैंड
2003 आस्ट्रेलिया  359/2 भारत  234 दक्षिण अफ्रीका
2007 आस्ट्रेलिया 281/4 श्रीलंका 215/8 वेस्टइंडीज
2011 भारत 277/4 श्रीलंका 274/6 भारत और बांग्लादेश
2015 आस्ट्रेलिया 186/3 न्यूजीलैंड  183 आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
2019 इंगलैंड  241 न्यूजीलैंड    241/8 इंग्लैंड  और वेल्स

किस टीम ने कब और कितनी बार वनडे विश्व कप जीता

टीम फाइनल विजेता साल
आस्ट्रेलिया 5 1987,1999, 2003, 2007, 2015
वेस्टइंडीज 2 1975, 1979
भारत 2 1983,2011
पाकिस्तान 1 1992
श्रीलंका 1 1996
इंगलैंड   1 2019

ICC ODI World Cup के फाइनल में “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों की लिस्ट

वर्ष मैन ऑफ़ द मैच” खिलाड़ी आंकड़े
1975   क्लाइव लॉयड 102 रन
1979   विवयन रिचर्ड्स 138 रन
1983   मोहिन्दर अमरनाथ 26 रन और 3/12
1987   डेविड बून 75 रन
1992   वसीम अकरम 33 रन, 39 रन पर 3 विकेट
1996   अरविंद डीसिल्वा  107 रन और 3/42
1999   शेन वार्न 4/33
2003   रिकी पोंटिंग 140 रन
2007   एडम गिलक्रिस्ट 149 रन
2011   महेन्द्र सिंह धोनी 91 रन नाबाद
2015   जेम्स फॉकनर 3/36
2019   बेन स्टोक्स  84 और 0/20

ICC ODI World Cup में “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों की लिस्ट

वर्ष

खिलाड़ी

आंकड़े

1992   मार्टिन क्रो 456 रन
1996   सनथ जयसूर्या 221 रन, 7 विकेट
1999   लांस क्लूजनर 281 रन, 17 विकेट
2003   सचिन तेंदुलकर 673 रन, 2 विकेट
2007   ग्लेन मैकग्राथ 26 विकेट
2011   युवराज सिंह 362 रन, 15 विकेट
2015   मिशेल स्टार्क 22 विकेट
2019   केन विलियमसन  578 रन और 2 विकेट

ICC ODI World Cup के रिकॉर्ड्स

सबसे अधिक विश्व कप खेलने का रिकार्ड सचिन तेंडुलकर के पास है। इन्होंने कुल 6 विश्व कप (1992, 1996, 1999, 2003, 2007, 2011) खेले हैं।

विश्व कप में सबसे अधिक रन (2278) रन सचिन तेंडुलकर ने ही बनाए हैं।

एक विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड भी सचिन तेंडुलकर के पास है। इन्होंने 2003 के विश्व कप मे 673 रन बनाए थे।

विश्व कप टूर्नामेंट में एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड न्यूजीलैंड  के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम है। इन्होंने 2015 मे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 237 रन बनाए थे।

एक ही  विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम है। इन्होंने 2019 के विश्व कप 5 शतक मे बनाए थे।

विश्व कप में सबसे अधिक 71 विकेट लेने का रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैग्राथ के नाम है।

विश्व कप में सबसे अधिक शून्य पर आउट होने का रिकार्ड न्यूजीलैंड के नैथन एस्टल के नाम है।

विश्व कप में सबसे अधिक 21 अर्धशतक बनाने का रिकार्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है।

विश्व कप में किसी टीम द्वारा सबसे कम स्कोर कनाडा के नाम है। इन्होंने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ मात्र 36 रन पर ही आल आउट हो गए थे।

विश्व कप में किसी टीम द्वारा सबसे उच्चतम स्कोर आस्ट्रेलिया के नाम है। इन्होंने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 417 रन बनाए है।

विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का आंकड़ा आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्लेन मैग्राथ के नाम है। इन्होंने 2003 में निमीबिया के खिलाफ 15 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

 

 

 

Most ODI Runs

Most ODI Century

Cricket Hindi Name

How Many Times India Won World Cup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *