MS Dhoni Biography in Hindi – महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का नाम कौन नहीं जनता, दुनिया के महान क्रिकेटरों में इनकी गिनती होती है। यदि भारतीय टीम किसी मैच में फस जाति थी तो धोनी टीम के लिए संकटमोचन साबित होते थे। टीम को दबाव से बाहर निकालना और मैच जिताना धोनी को अच्छे से आता था जिसके कारण इन्हे मैच फिनिशर भी कहा जाता है। धोनी का हेलीकाप्टर शॉट पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम इनके जीवन के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, आप सभी को भी इनके जीवन के बारे में जानना चाहिए, तो चलिए अब शुरुआत करते है आप सभी अंत तक बने रहे…

MS Dhoni Biography in Hindi

किसी विशेष टॉपिक पे जाने के लिए Table of Contents का प्रयोग करें ।

MS Dhoni Biography in Hindi (महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय)

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म सन् 1981 मे रांची,बिहार (जो की अब झारखंड मे शामिल हो गया है) में हुआ था। इनकी शुरुआती शिक्षा डी ए वी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल श्यामली, रांची मे हुई थी। इसके बाद इन्होंने 12वी की शिक्षा प्राप्त की। धोनी अपने स्कूल मे फुटवाल टीम के गोलकीपर थे, लेकिन इनकी रुचि क्रिकेट में अधिक थी। क्रिकेट मे अधिक रुचि होने के कारण इन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं की और खेल की दुनिया के बैट व बाल के साथ प्रेक्टिस करने के लिए  निकल पड़े। इनके एक बड़े भाई हैं जिनका नाम नरेंद्र सिंह हैं और एक बहन भी हैं जिनका नाम जयंती गुप्ता हैं।

धोनी के बडे भाई नरेंद्र सिंह पॉलिटिशियन हैं, जो परिवार के साथ अपने होम टाउन रांची में ही रहते हैं। नरेंद्र सिंह 2013 से  समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। जिसके प्रमुख अखिलेश यादव हैं। नरेंद्र सिंह पहले भाजपा में थे लेकिन पार्टी में हुई कुछ मनमुटाव के कारण इन्होंने पार्टी छोड़ दिया। नरेंद्र सिंह की शादी 2007 में हो गई थी और इनके दो बच्चें भी हैं। धोनी की बहन जयंती गुप्ता रांची के जवाहर विद्या मंदिर में शिक्षिका हैं। इनकी शादी गौतम गुप्ता से हुई है।

महेंद्र सिंह धोनी का परिवार (MS Dhoni Family )

पिता का नाम (Father Name) पान सिंह
माता का नाम (Mother Name) देवकी देवी
बहन (Sister ) जयंती गुप्ता
भाई (Brother) नरेंद्र सिंह
पत्नी (Wife) साक्षी सिंह रावत
बेटी (Daughter) जीवा धोनी

MS Dhoni Biography in Hindi (महेंद्र सिंह धोनी Overview)

पूरा नाम (Full Name) महेंद्र सिंह धोनी
उपनाम (Nike Name) माही, एमएस, एमएसडी, कैप्टन कूल
जन्म तिथि (Date of Birth) 7 जुलाई 1981
उम्र (Age) 41 साल
जन्म स्थान (Birth Place) रांची, बिहार
स्कूल नाम (School Name) डी ए वी जवाहर विधा मंदिर,रांची
शिक्षा (Education) 12 वी
पिता का नाम (Father Name) पान सिंह
माता का नाम (Mother Name) देवकी देवी
जाति (Caste) हिन्दू
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) वैवाहिक
पत्नी (Wife) साक्षी सिंह रावत
लम्बाई (Height) 5 फीट 9 इंच
वजन (Weight) 70 किलो
पेशा (Profession) क्रिकेटर और भारत के पूर्व कप्तान
आईपीयल टीम (IPL Team) चेन्नई सूपरकिंग्स (CSK)
जर्सी नंबर (Jersey Number) 7
कोच (Coach) केशव रंजन बनर्जी

महेंद्र सिंह धोनी की प्रेम कहानी (MS Dhoni Love Story) 

धोनी की पहली गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था जिससे वो बहुत प्यार करते थे। वो प्रियंका से शादी भी करना चाहते थे लेकिन एक कार एक्सीडेंट के हादसे में इनकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई और इनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी (Dhoni and Sakshi Loves Story)

साक्षी और धोनी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। ये दोनों शुरुआत में एक ही स्कूल से पढ़ाई किये हैं। कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया जिसके कारण इन दोनों का सम्पर्क लंबे समय तक टूट गया था। उसके बाद इन दोनों के बिच लम्बे समय तक कोई मुलाकात नहीं हुई। एक लंबे अर्से बाद  (10 साल बाद) कोलकाता में इन दोनों की मुलाकात हुई।  इन दिनों टीम इंडिया ईडेन गार्डन स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने वाली थी।

जिसमे धोनी इंडिया के तरफ से मैच खेलने वाले थे। टीम इंडिया कोलकाता के जिस होटल में रुकी हुई थी संयोगवस साक्षी भी उसी होटल में इंटर्न के रूप में कार्य कर रही थीं। उसी दौरान ये दोनों काफी समय के बाद एक दूसरे से मिले। धोनी ने होटल के मैनेजर युद्धजीत दत्ता से साक्षी का नम्बर लिया और साक्षी से बात करना शुरू कर दिया। उसके बाद ये दोनों एक दूसरे से मिलते रहे और 3 साल बाद 4 जुलाई, 2010 को दोनों ने शादी कर ली।

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट कॅरियर (MS Dhoni Cricket Career) 

माही का क्रिकेट करियर बहुत रोचक रहा। इनकी विकेट कीपिंग हो या स्टेमपींग हो, कप्तानी हो या टीम की बाहरी तालमेल धोनी को सभी जगह प्रसंसा ही मिली। आइए इनके क्रिकेट कॅरियर के बारे में विस्तार से जाने।

महेंद्र सिंह धोनी का घरेलू कॅरियर  (MS Dhoni Domestic Cricket Career)

साल  1999 में बिहार के तरफ से पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला था।
साल  2001 में ही धोनी का दिलीप ट्रॉफी में चयन हुआ। लेकिन इसकी जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन धोनी को नहीं दे  सकी। जिसके कारण धोनी ट्रॉफी नहीं खेल सकें।
साल  2003 – 04 में धोनी ने देवधर ट्रॉफी में पूर्वी जोन टीम के तरफ से मैच खेला और देवधर ट्रॉफी अपने नाम की।

साल  2004 में धोनी का चयन इंडिया ए टीम में हो गया जिसमे इन्होने शानदार प्रदर्शन की और इंडिया को जीत दिलाई थी।

महेंद्र सिंह धोनी का अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू (MS Dhoni International Debut)

टेस्ट मैच     – 02 December 2005 (श्रीलंका के खिलाफ)
वनडे मैच    – 23 December 2004 (बांग्लादेश के खिलाफ)
टी 20 मैच   – 01 December 2006 (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)

महेंद्र सिंह धोनी का वनडे कॅरियर (MS Dhoni ODI Career)

साल 2004 में धोनी ने इंटरनेशनल वनडे में अपना डेब्यू बंग्लादेश के खिलाफ किया था l
साल 2005 में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 148 रन बनाये। जो किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन है।
साल 2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में हराकर वनडे विश्व कप जीता। जिसमे धोनी ने लाजवाब 91 रनो की पारी खेली थी।

धोनी  का वनडे में बेहतरीन आकड़े (MS Dhoni ODI Best Figures)

कुल वनडे मैच 350
कुल इनिंग 297
कुल वनडे रन 10,773
कुल वनडे चौके 826
कुल वनडे छक्के 229
कुल वनडे अर्धशतक 73
कुल वनडे शतक 10
वनडे उच्चतम स्कोर 183

महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट कॅरियर (MS Dhoni Test Career)

साल2005 में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया। इस मैच में इन्होने पहली पारी में खेलते हुए 30 रन  बनाये लेकिन बारिश के चलते ये मैच रद हो गया था।
साल 2006 में धोनी ने अपना पहला टेस्ट शतक पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए लगाया और भारत यह मैच जीता था। धोनी पहले ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिनके द्वारा इंटरनेशनल टेस्ट मैच में सर्वाधिक स्कोर (224 रन) हैं।
साल 2014 में धोनी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेला। जिसमे इन्होने 35 रनो की पारी खेली थी। उसके बाद धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया।

धोनी का टेस्ट में बेहतरीन आकड़े (MS Dhoni Best Test Figures)

कुल टेस्ट मैच 90
कुल इनिंग 144
कुल टेस्ट रन 4876
कुल टेस्ट चौके 544
कुल टेस्ट छक्के 78
कुल टेस्ट अर्धशतक 33
कुल टेस्ट शतक 6
कुल टेस्ट दोहरा शतक 1
टेस्ट उच्चतम स्कोर 224

महेंद्र सिंह धोनी का T-20 कॅरियर (MS Dhoni T-20 Career)

साल 2006 में धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T-20 मैच में अपना डेब्यू किया। इस मैच में धोनी शून्य पे ही आउट हो गए थे।
साल 2007 में धोनी को T-20 का कप्तान बना दिया गया,कप्तान के रूप में धोनी ने अपना पहला T-20 सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला और यह सीरीज भारत जीता।
धोनी कप्तान के रूप में सर्वाधिक T-20 मैच जीते हैं । 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत T-20 विश्व कप जीता

धोनी का टी-20 में बेहतरीन आकड़े (MS Dhoni T-20 Best Figures)

कुल T-20 मैच 98
कुल T-20 इनिग 85
कुल T-20 रन 1617
कुल T-20 चौके 116
कुल T-20 छक्के 52
कुल T-20 अर्धशतक 1
T-20 उच्चतम स्कोर 56

महेंद्र सिंह धोनी का IPL कॅरियर (MS Dhoni IPL Career)

IPL के पहले सीजन में धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.5 करोड में खरीदा था । चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 204 मैचों में कप्तानी की है जिसमे 121 मैच जीते और 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इनके कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार IPL ट्रॉफी जीती है । चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्सिंग मामले के कारण दो साल का बैन लग गया था उसके बाद धोनी आईपीएल की दूसरी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट के तरफ से दो साल खेले।
2018 में चेन्नई सुपर किंग्स से बैन हट गया और फिर धोनी को चेन्नई ने अपने टीम में शामिल कर लिया।
2022 में धोनी ने IPL की कप्तानी छोड़ दी।

ये भी पढ़े MS Dhoni IPL Runs 

महेंद्र सिंह धोनी के अनोखे रिकॉर्ड (MS Dhoni Various Records)

• धोनी विश्व के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने 7वें नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए इंटरनेशनल वनडे मैच में शतक लगाये है।
• धोनी एकमात्र भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज है जिन्होंने टेस्ट मैच में सर्वाधिक 4000 रन बनाये हैं।
• धोनी विश्व के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनो प्रारुपों (वन डे , टेस्ट और टी -20) में 50 से भी ज्यादा मैचों में कप्तानी की हैं ।
• कप्तान के रूप में सबसे अधिक T-20 मैच जितने का रिकॉर्ड भी धोनी के पास हैं ।
• धोनी ने कप्तान के रूप में इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक शतक 6 लगाए हैं ।
• धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टम्पिंग की हैं।
• धोनी ने कप्तान के रूप में आईसीसी टूर्नामेंट के तीनो प्रारूपों में ट्रॉफी जीती हैं।
             टी-20 वर्ल्ड कप – 2007
             वनडे वर्ल्डकप    – 2011
             चैंपियंस ट्रॉफ      – 2013
• धोनी कप्तान के रूप में इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक 204 छक्के लगाये हैं ।

महेंद्र सिंह धोनी को मिले अवार्ड (MS Dhoni Awards)

साल 2007 में धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किय गया।
साल 2008 – 09 में धोनी (आईसीसी, ओडीआई) प्लेयर ऑफ द इयर का अवार्ड भी जीत चुके हैं।
साल 2009 में धोनी को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किय गया।                                                                                          साल 2011 में धोनी को भारतीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया।
साल 2018 में धोनी को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।

महेंद्र सिंह धोनी का सन्यास (MS Dhoni Retirement)

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को सभी क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया इस दिन ईन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ सोशल मीडिया पर धोनी के करोड़ो प्रशंसको ने अपना दुःख जाहीर किया और साथ ही आने वाले समय के लिए शुभकामनाएँ भी दी।

महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा  (MS Dhoni Favorites)

पसंदीदा नाम
बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट
गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली
अभिनेता अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम
अभिनेत्री एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण
फिल्में अग्निपथ और शोले

धोनी क्रिकेट के अलावा कार और बाइक के बहुत शौकीन हैं।

माही की महंगी कारें (Mahi Expensive Cars)

Porsche 911 कार जिसकी कीमत 2.5 करोड़ है।

Ferrari 5990 GT  कार जिसकी कीमत 1.40 करोड़ है।

Jeep Grand Cherokee Trackhawk कार जिसकी कीमत 1.14 करोड़ है।

Hummer H2 लग्जरी कार जिसकी कीमत 75 लाख है।

Pontiac firebird tans कार जिसकी कीमत 70 लाख है।

Audi Q7 कार जिसकी कीमत 83.32 लाख है।

माही की महंगी बाइक (Mahi Expensive Bikes)

Confederate Hellcat X132 जिसकी कीमत 28 लाख है।

Kawasaki Ninja H2 जिसकी कीमत 35 लाख है ।

Harley Davidson Fat Boy जिसकी किमत 25 लाख है।

Ducati 1098 जिसकी कीमत 35 लाख है।

Kawasaki Ninja ZX-14R जिसकी कीमत 19 लाख है।

Yamaha YZF600R Thundercat जिसकी कीमत 15 लाख है।

एम.एस धोनी: अनटॉल्ड स्टोरी धोनी की बायोपिक (MS Dhoni Biopic)

धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर 2016 में रिलीज किया गया था, जिसके निर्देशक नीरज पांडे थे इस फिल्म में धोनी का किरदार दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था ।

महेंद्र सिंह धोनी ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

क्रिकेट की दुनिया मे नाम कमा चुके धोनी इन दिनों फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख दिया है इन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम धोनी एंटरटेनमेंट रखा है इस प्रोडक्शन मे अभी केवल तमिल मलयालम और तेलगू मे ही फिल्मे बनेंगी,इस प्रोडक्शन के तहत पहली तमिल फिल्म Lets Get Married (LSG) बनाया गया है।

धोनी से जुड़े विवाद

मैच फिक्सिंग से जुड़े विवाद

2013 के IPL में धोनी पर आरोप लगा था की मैच में हुई फिक्सिंग में शामिल थे। लेकिन इन पर लगा आरोप साबित नहीं हो पाया था।

ग्लव्स से जुड़ा विवाद

धोनी ने 2019 के विश्व कप में सेना के बलिदान बैच को अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर लगाकर एक विवाद खड़ा कर दिया था। जिसे लेकर विवाद इतना बड़ गया था की आईसीसी और बीसीसीआई आमने-सामने आ गई थी। जिसके कारण आईसीसी के नियमों के तहत धोनी को इस बैच को मैच में इस्तेमाल करने से रोक दिया गया था।

आम्रपाली से जुड़ा विवाद

2016 में आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट के निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर आम्रपाली ग्रुप और इसके ब्रांड एंबेसडर धोनी को ट्रोल किया गया था। जिसके बाद धोनी ने आम्रपाली ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर के रूप से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं आम्रपाली ग्रुप पर ग्राहकों द्वारा आरोप लगाया गया था की फ्लैट के पैसे लेने के बावजूद भी उन्हे फ्लैट की डिलीवरी नहीं दिया गया है। कुछ समय बाद जब मामला अदालत में चल रहा था जिसमें एक कमेटी का गठन किया गया था। तब धोनी ने अर्जी दी थी की आम्रपाली ग्रुप ने उनका 150 करोड़ रुपया बकाया रखा है जो उनकी ब्रांड एंबेसडर फीस थी।

धोनी से जुड़ी अन्य तथ्य

साल 2006 में इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा किया था। जिसमें लाहौर में वनडे मैच के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में पाकिस्तान के राष्ट्रपति मुशर्रफ ने धोनी के ‘हेयरस्टाइल’ की तारीफ की थी और इंडिया टीम को जीत की बधाई भी दी थी।

मुशर्रफ ने कहा था, ” मैं धोनी को जीत का सूत्रधार बनने के लिए बधाई देता हूं. मैंने एक ‘प्लेकार्ड’ देखा, जिसमें धोनी को ‘हेयरकट’ कराने के लिए कहा गया था, लेकिन अगर आप मेरी राय मानो तो आप इस ‘हेयरकट’ में अच्छे दिखते हो. बाल मत कटवाना.”

धोनी क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद कई व्यापार में कदम रखे हैं इन्होंने रांची में अपना एक होटल खोला है जिसका नाम माही निवास रहा गया है।
आईपीएल हो या फिर, इंटरनेशनल मैच धोनी हर मुकाबले को बेहद शांत स्वभाव से खेलते हैं और अपनी टीम को आसानी से जीत दिलवा देते हैं। धोनी साल 2012 से 2014 तक भारत सरकार को सबसे अधिक टेक्स देने वाले खिलाड़ी थे।

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के विश्व कप की हार पर धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया। गंभीर ने कहा की मुझे नहीं लगता की कोई भारतीय कप्तान धोनी की तरह तीन इंटरनेशनल ट्रॉफी जीत पाएगा।

धोनी को अधिकतर दक्षिण भारत के प्रशंसक थाला कहकर बुलाते हैं। दक्षिण भारत में थाला को नेता कहा जाता है।

धोनी के बचपन के दोस्त

धोनी के बचपन के दोस्त का नाम संतोष लाल हैं। इन्होंने ही धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया था। इससे पहले यह शॉर्ट संतोष लाल खेला करते थे। इस शॉट को सिखने के लिए धोनी को अपने दोस्त संतोष को समोसे खिलाने पड़ते थे।

महेंद्र सिंह धोनी के सोशल मीडिया की जानकारी

फेसबुक (Facebook)

महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 में अपना फेसबुक अकाउंट बनाया था। इनके फेसबुक पर कुल 27 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा 2 दो लोगो को फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम (Instagram)

महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर कुल 40.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इन्होंने अब तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 108 पोस्ट किए हैं। इसके अलावा चार लोगो को फॉलो करते हैं।

ट्विटर (Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी ने 2009 में अपना ट्विटर अकाउंट बनाया था। इनके ट्विटर पर कुल 8.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा कुल 33 लोगो को फॉलो करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कुल सम्पति (MS Dhoni Net Worth)

रिपोर्ट की माने तो धोनी लगभग 870 करोड ($110 मिलियन) सम्पति के मालिक हैं , IPL में इस सीजन 12 करोड में बीके हैं और विज्ञापन से भी से कमाई करते हैं।

धोनी लेटेस्ट न्यूज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो की आमतौर पर सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। इन्होंने 2 साल बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक विडिओ पोस्ट किया हैं। जिसमें धोनी ट्रेक्टर चलाकर खेत जोत रहे हैं। अपने पूर्व कप्तान को खेत जोतते देख फैंस बहुत खुश नजर आ रहें हैं।

 

 

 

Virat Kohli Biography

Rohit Sharma Biography

Hardik Pandya Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *