Rohit Sharma Biography: रोहित शर्मा का जीवन परिचय

क्रिकेट की दुनिया में रोहित शर्मा का नाम तो आपने सुना ही होगा, इनके आक्रामक बल्लेबाजी की तो दुनिया दीवानी है, इसी बल्लेबाजी के अन्दाज के चलते इनको हिटमैन भी कहा जाता है। आज हम आप सभी को इनके जीवन से जुडी सभी जानकारी देंगे, आप सभी अंत तक बने रहे…

Rohit Sharma Biography

किसी विशेष टॉपिक पे जाने के लिए Table of Content का प्रयोग करें।

Rohit Sharma Biography (रोहित शर्मा का जीवन परिचय)

30 अप्रैल 1987 को रोहित शर्मा का जन्म बंसोड़ नागपुर, महाराष्ट्र के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता गुरुनाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट फर्म के स्टोरहाउस में केयरटेकर का काम करते थे। इनकी मां पूर्णिमा शर्मा हैं, जो की एक हाउस वाइफ हैं। 11 साल की उम्र में बोरीवली में  स्थित एक क्रिकेट क्लब में ऑफ-स्पिन गेंदबाज के रूप में शामिल हुए न की बल्लेबाज के रूप में क्युकी उस क्लब में पहले से ही बहुत से बल्लेबाज थे।

रोहित शर्मा के परिवार में कौन कौन हैं

पिता का नाम (Father Name) गुरुनाथ शर्मा
माता का नाम(Mother Name) पूर्णिमा शर्मा
पत्नी का नाम (Wife’s Name) रितिका सजदेह
बेटी (Daughter) समायरा
भाई का नाम (Brother) विशाल शर्मा

Rohit Sharma Biography (रोहित शर्मा Overview)

पूरा नाम (Full Name) रोहित गुरुनाथ शर्मा
उपनाम  (Nick Name) हिटमैन, शाना
जन्म तिथि  (Date of Birth) 30 अप्रैल 1987
जन्म स्थान (Birth place) बंसोड़, नागपुर, महाराष्ट्र
उम्र (Age) 35 साल
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू धर्म
शिक्षा (Education) 12 वी
स्कूल (School) स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज, बोरिवली, मुंबई
लंबाई (Height) 5 फीट 8 इंच
वजन (Weight) 72 किलो
पेशा (Profession) क्रिकेटर (बल्लेबाज ) भारतीय कप्तान
कोच (Coach) दिनेश लाडी
जर्सी संख्या (Jersey Number) 45 (भारत), 45 (आईपीएल)
आईपीएल टीम (IPL team) मुंबई इंडियंस
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) वैवाहिक
पत्नी का नाम (Wife Name) रितिका सजदेह

रोहित शर्मा और रितिका सजदेव की लव स्टोरी

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेव क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन भी हैं, रितिका पहले एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। रोहित शर्मा से इनकी पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी, स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर होने की वजह से रोहित और रितिका की मुलाकात अक्सर होती रहती थी। इसी वजह से दोनों के बीच धीरे धीरे दोस्ती हुईं और फिर यही दोस्ती एक दिन प्यार मे बदल गई।

उसके बाद रोहित ने रितीका को शादी के लिए प्रपोज किया और रितिका ने हाँ कर दिया और फिर 3 जून 2015 को इन दोनों ने सगाई की थी। सगाई के कुछ समय बाद 13 दिसंबर 2015 को रोहित और रितिका शादी के अटूट बंधन मे बन्ध गए। मुंबई के ताज होटल मे हुईं इस शादी मे कई बड़े सितारे पहुचे थे।

रोहित शर्मा का घरेलू कॅरियर

2005 के देवधर ट्रॉफी में वेस्ट ज़ोन टीम से शामिल होकर घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया, जहां इन्होने नाबाद 31 रनो की पारी खेली थी। 2006 में इन्होने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए पदार्पण किया जहाँ इन्होने 57 और 22 रन पारी खेली थी।

2006 – 07 में मुम्बई के तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया और मुम्बई इन्ही के बदौलत रणजी ट्रॉफी जीती इन्होने फ़ाइनल में 57 रनो की शानदार पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने 2009 में रणजी ट्रॉफी में तीसरा शतक लगाया था। उसके बाद इन्होने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

रोहित शर्मा का IPL कॅरियर

2008 में रोहित ने डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) से अपने IPL कॅरियर की शुरुआत की थी। 2011 में रोहित को मुंबई इंडियंस ने 9.2 करोड़ में खरीदा था। मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बात रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2013 में रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया। रोहित शर्मा IPL इतिहास के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं, इनके कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार IPL ट्रॉफी जीती हैं। IPL के इतिहास में विराट कोहली और शिखर धवन के बाद रोहित शर्मा तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें Rohit Sharma IPL Runs 

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

टेस्ट     – 6 November 2013 (वेस्टइंडीज के खिलाफ)

वनडे    – 23 June 2007 (आयरलैंड के खिलाफ)

टी 20  – 19 September 2007 (इंग्लैंड के खिलाफ)

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर 

रोहित शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना  इंटरनेशनल वनडे डेब्यू किया, जहां इन्हे बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। रोहित शर्मा ने 2010 में  जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए अपना पहला वनडे शतक (114 ) बनाया था।

रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में 5 शतक और 2 अर्धशतक बनाये हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। जिसमे 177 रनो की शानदार पारी खेली थी जो शिखर धवन के बाद एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट डेब्यू पर दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।

रोहित शर्मा ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ T-20 में अपना डेब्यू किया हालाँकि इन्हे इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे खिलाडी हैं जो इंटरनेशनल T-20 में चार शतक लगा चुके हैं। इंटरनेशनल T-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक मात्र खिलाडी हैं।

रोहित शर्मा का अंतराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन

फार्मेट मैच रन अर्धशतक शतक उच्चतम स्कोर दोहरा शतक
T-20 148 3853 29 4 118 0
 वनडे 237 9554 48 30 264 3
टेस्ट 45 3137 14 8 212 1

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड

रोहित का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 264 रन हैं।

इंटरनेशनल T-20 में 4 शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाडी हैं।

2019  विश्व कप में 5 शतक लगाने वाले एक मात्र बल्लेबाज हैं।

रोहित वनडे में अब तक 29 शतक बना चुके हैं।

रोहित T-20 में सबसे ज्यादा 133 छक्के लगाने वाले एकमात्र खिलाडी हैं।

कप्तान के रूप में T-20 शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाडी हैं।

रोहित अपने इंटरनेशनल कॅरियर में 42 शतक बनाये हैं।

रोहित एकदिवसीय मैचों में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाडी हैं।

रोहित को मिले अवॉर्ड

साल 2015 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

साल 2019 आईसीसी ODI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

साल 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

साल 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

साल 2021 में आईसीसी ODI टीम ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

रोहित के पसंदीदा क्रिकेटर

बल्लेबाज  –  सचिन तेंदुलकर , वीरेंद्र सहवाग

गेंदबाज    – हरबजन सिंह

रोहित के पसंदीदा अभिनेता,अभिनेत्री और फिल्मे

अभिनेता –  रितिक रोशन,सैफअली खान,अक्षय कुमार

अभिनेत्री –  करीना कपूर,दीपिका पादुकोण

फिल्मे    –  वीरजरा, हेराफेरी,बॉर्डर

रोहित के कार कलेक्शन

Lamborghini Urus कार जिसकी कीमत 3.15 करोड़ है।

BMW M5 कार जिसकी कीमत 1.55 करोड़ है।

मर्सिडीज कार जिसकी कीमत 1 करोड़ है।

BMW X 3 कार जिसकी कीमत 56 लाख है।

Toyota Fortuner कार जिसकी कीमत 40 लाख है।

रोहित शर्मा की कुल सम्पति

रिपोर्ट की माने तो रोहित 214 करोड़  ($26 Million) सम्पति के मालिक हैं, इनको बिसीसीआई से 7 करोड सलाना मिलता है, बाकि IPL और विज्ञापन से कमाई करते हैं।

 

 

 

Virat Kohli Biography

MS Dhoni Biography

Shubman Gill Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *