LSG vs DC IPL 2023: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया, मार्क वुड ने झटके 5 विकेट

केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराकर मैच अपने नाम किया है। “LSG vs DC IPL 2023” इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

LSG vs DC IPL 2023

LSG vs DC IPL 2023

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को 50 रनों से अपने नाम किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 194 रनों का टारगेट दिया था। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 143 रन ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान डेविड वार्नर ने बनाए। इन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 7 चौके की मदद से 56 रन बनाए। जबकि रिली रोसू ने 30 और अक्षर पटेल ने 16 रन बनाए। इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी 12 रन जोड़े। दिल्ली कैपिटल्स के बाकी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं पार कर सके। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से घातक गेंदबाज करते हुए मार्क वुड ने 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं रवि बिश्नोई ने 31 और आवेश खान ने 29 रन देकर कर 2-2 विकेट हासिल किए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेब्यू बल्लेबाज कायल मेयर्स ने बनाए। कायल मेयर्स ने 38 गेंदों में 7 छक्के और 2 चौके लगाकर 73 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। इसके अलावा लास्ट के ओवरों में निकोलस पूरन 21 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों के साथ 36 और आयुष बडोनी ने 7 गेंदों में 18 रन बनाए। जिसके चलते टीम एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ चेतन सकारिया और खलील अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

PBKS vs KKR IPL 2023 

PBKS vs KKR IPL 2023

पंजाब किंग्स ने कोलकाता को 7 रनों से हराया 

1 अप्रैल को खेले गए डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राडइर्स को 7 रनों से हरा दिया। मोहाली के एसोसिएशन आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत हासिल की। आईपीएल 2023 सीजन के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राडइर्स को 7 रनों से हरा दिया है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए थे। इसके जबाब में कोलकाता नाइट राडइर्स ने 16 ओवर में 7 विकेट गवांकर 146 रन बना लिए थे। कोलकाता नाइट राडइर्स को जीत के लिए 24 गेंदों पर 46 रनों की जरूरत थी।

लेकिन उसी समय बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक दिया गया और कोलकाता नाइट राडइर्स डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रनों से मैच हार गई। कोलकाता नाइट राडइर्स के तरफ से आंद्र रसेल ने 19 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौके जड़कर 35 रनों की तूफ़ानी पारी खेली थी। जबकि वेंकटेश अय्यर ने 34 और ओपनर बल्लेबाज गुरबाज ने 22 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान नीतीश राणा ने भी 24 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स के तरफ से अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं राहुल चहर, सिकंदर रजा, सैम करन और नाथन एलिस को भी 1-1 सफलता मिला था।

पंजाब किंग्स की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 191 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स के तफ़र से सबसे ज्यादा रन राजपक्षे ने बनाए थे। इन्होंने 32 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौके लगाकर 50 रन बनाए थे। जबकि कप्तान शिखर धवन ने 40 और प्रभसिमरन ने 23 रन बनाए थे। इसके अलावा सैम करन ने 26 और जीतेश शर्मा ने 21 रन बनाए। कोलकाता नाइट राडइर्स के तरफ से टीम सऊदी 4 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं उमेश यादव, सुनील नरेन और वरुण ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किए थे।

 

 

 

IPL 2023 Points Table

CSK vs GT IPL 2023

IPL 2023 All Team Players List

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *