Most Runs in IPL History: आईपीएल इतिहास में ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन की शरुआत 31 मार्च से होने जा रहा हैं। आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें शामिल हो रही हैं। जिसमें टीमों को कुल 74 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में देश और दुनिया में आईपीएल के करोड़ों फैंस हैं जो ये जानना चाहते है की किस बल्लेबाज ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं तों आज हम आप सभी को आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

Most Runs in IPL History

Most Runs in IPL History

खिलाड़ी रन टीम
विराट कोहली 6411 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
शिखर धवन 6086 पंजाब किंग्स
रोहित शर्मा 5764 मुंबई इंडियंस
डेविड वार्नर 5668 दिल्ली कपिटल्स
सुरेश रैना 5558 चेन्नई सुपरकिंग्स
एबी डिविलियर्स 5162 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
क्रिस गेल 4965 पंजाब किंग्स
रॉबिन उथप्पा 4950 चेन्नई सुपर्किगस
एमएस धोनी 4878 चेन्नई सुपर्किगस
दिनेश कार्तिक 4262 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

1. Virat Kohli

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के तरफ से खेलते हैं। इन्होंने अब तक 216 मैच खेले हैं। जिसमें 36.43 की औसत और 129.72 के स्ट्राइक रेट से 6411 रन बनाए हैं। विराट आईपीएल में 5 शतक और 42 अर्धशतक बना चुके हैं। आईपीएल में इनका उच्चतम स्कोर 113 रन हैं।

2. Shikhar Dhawan

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शिखर धवन आतें हैं। धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के तरफ से खेलते हैं। आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में धवन को पंजाब किंग्स ने अपने टीम का कप्तान बनाया हैं। इन्होंने अब तक 200 मैच खेले हैं। जिसमें 35.18 की औसत और 126.92 की स्ट्राइक रेट से 6086 रन बनाए हैं। धवन आईपीएल में 2 शतक और 46 अर्धशतक बनाए हैं। आईपीएल में इनका उच्चतम स्कोर 106 रन हैं।

3. Rohit Sharma

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं इनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीता हैं। रोहित ने अब तक 201 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें 30.66 की औसत और 130.29 की स्ट्राइक रेट से 5764 रन बनाए हैं। रोहित ने आईपीएल में 1 शतक और 40 अर्धशतक बनाए हैं। आईपीएल में इनका उच्चतम स्कोर 109 रन हैं।

4. David Warner

आस्ट्रेलिया के विस्फोटक खिलाड़ी डेविड वार्नर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। वार्नर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के तरफ से खेलते हैं, हाल ही में इनको दिल्ली ने अपना कप्तान बनाया हैं। वार्नर ने अब तक 155 मैच खेले हैं। जिसमें 41.99 की औसत और 140.58 की स्ट्राइक रेट से 5668 रन बनाए हैं। इन्होंने आईपीएल में 4 शतक और 53 अर्धशतक लगाए हैं। वार्नर का उच्चतम स्कोर 126 रन हैं।

5. Suresh Raina

सुरेश रैना का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आता हैं। रैना आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के तरफ से खेलते थे। रैना ने 205 मैच खेले हैं। जिसमें 32.52 की औसत और 136.73 की स्ट्राइक रेट से 5558 रन बनाए हैं। इन्होंने आईपीएल में 1 शतक और 39 अर्धशतक बनाया हैं। रैना का उच्चतम स्कोर 100 रन हैं।

6. AB de Villiers

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में छठवें स्थान पर आते हैं। एबी आईपीएल में चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के तरफ से खेलते थे। एबी ने 184 मैच खेले हैं। जिसमें 39.71 की औसत और 151.69 की स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए हैं। एबी ने 3 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं और इनका आईपीएल का उच्चतम स्कोर 133 रन हैं।

7. Chris Gayle

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आईपीएल के सिक्सर किंग क्रिस गेल का नाम आता हैं। गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स के तरफ से खेलते थे। गेल ने 142 मैच खेले हैं। जिसमें 39.72 की औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए हैं। गेल ने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाया हैं। इनका आईपीएल का उच्चतम स्कोर 175 रन हैं।

8. Robin Uthappa

रॉबिन उथप्पा का नाम इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। उथप्पा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के तरफ से खेलते हैं। उथप्पा ने 201 मैच खेले हैं। जिसमें 27.97 की औसत और 130.64 की स्ट्राइक रेट से 4950 रन बनाए हैं। उथप्पा ने 27 अर्धशतक बनाए हैं और इनका उच्चतम स्कोर 88 रन हैं। उथप्पा आईपीएल में एक भी शतक नहीं बनाए हैं।

9. MS Dhoni

आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में नवें नंबर पर हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स 4 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है। चेन्नई आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबला खेलने वाली टीम हैं। धोनी ने अब तक 228 मैच खेले हैं। जिसमें 39.66 की औसत और 135.76 की स्ट्राइक रेट से 4878 रन बनाए हैं। धोनी ने इस दौरान 24 अर्धशतक लगाए हैं। इनका उच्चतम स्कोर 84 रन हैं।

10. Dinesh Kartik

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम हैं। कार्तिक आईपीएल में चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के तरफ से खेलते हैं। कार्तिक ने अब तक 222 मैच खेले हैं। जिसमें 26.64 की औसत और 132.03 की स्ट्राइक रेट से 4262 रन बनाए हैं। इन्होंने इस दौरान 20 अर्धशतक लगाए हैं और इनका उच्चतम स्कोर 97 रन हैं।

 

 

 

TATA IPL Schedule

KL Rahul IPL Runs

Hardik Pandya IPL

Jos Buttler IPL Runs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *